विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृंदावन में साधु की कुटिया पर चला बुलडोजर, पुणे से घूमने आई बच्ची से की थी अश्लील हरकत

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 13 May 2026 07:14 PM (IST)

वृंदावन में पुणे से आई बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले साधु कृष्ण हरिदास बाबा को पोस्को एक्ट के तहत ...और पढ़ें

साधु की कुटिया ध्वस्त करता बुलडोजर।

साधु की कुटिया ध्वस्त करता बुलडोजर।

HighLights

  1. साधु कृष्ण हरिदास बाबा को पोस्को एक्ट में जेल भेजा।

  2. नगर निगम ने परिक्रमा मार्ग पर अवैध कुटिया तोड़ी।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। पुणे से धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए श्रद्धालु परिवार की दस वर्षीय बच्ची को कुटिया के अंदर ले जाकर अश्लील हरकत करने वाले साधु को पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

उधर, नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए साधु द्वारा अवैध रूप से परिक्रमा मार्ग में बनाई गई कुटिया को बुधवार को ध्वस्त कर दिया।

नगर निगम की टीम ने बुधवार की दोपहर पानीघाट क्षेत्र स्थित मैत्री विधवा आश्रय सदन के समीप परिक्रमा मार्ग में सड़क किनारे आरोपित साधु कृष्ण हरिदास बाबा द्वारा अवैध रुप से बनाई गई कुटिया को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिसफोर्स भी मौजूद रहा। इससे पहले पुलिस ने आरोपित साधु कृष्ण हरिदास बाबा को बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में मंगलवार को पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया था।