वृंदावन रसिक दुलारी की मौत: नया वीडियो आया सामने, कूदने से पहले छत पर था दूसरा साधक
वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है, पुलिस ने इसे ...और पढ़ें

सीसीटीवी फुटेज में रसिक दुलारी के छत से कूदने के तुरंत बाद पहुंचे दूसरे साधक।
HighLights
रसिक दुलारी शरण की मौत की गुत्थी अभी भी अनसुलझी।
पुलिस अब दूसरे साधक की भूमिका की जांच कर रही है।
संवाद सहयोगी, वृंदावन। संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ़ दीपक लोधी की मृत्यु की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। साधक ने आत्महत्या की थी, यह दावा तो पुलिस कर चुकी है, लेकिन अपना प्राइवेट पार्ट काटने और फिर चौथी मंजिल से छलांग लगाने के पीछे की वजह तमाम पूछताछ के बाद भी स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
वहीं घटना से जुड़े वीडियो भी एक के बाद एक सोशल मीडिया पर प्रसारित होकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिखाया जा रहा है साधक रसिक दुलारी शरण पहले छत पर आते हैं, बैठते हैं, लेटते हैं और फिर अचानक फुर्ती के साथ उठकर दौड़ लगाकर छत की मुंडेर पर चढ़कर छलांग लगा देते हैं।
वैसे यह आखिरी दृश्य देखकर भी ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी की आवाज सुनकर रसिक दुलारी ने दौड़कर छलांग लगाई है, वहीं इसी वीडियो ने यह बात भी स्पष्ट कर दी। रसिक दुलारी के छलांग लगाने से ठीक पहले एक अन्य संत छत पर आता वीडियो में दिखाई दे रहा है। यानी यह बात सिरे से खारिज हो गई है कि आश्रम में भी आत्महत्या की बात कुछ देर बाद पता चली थी।
साधक के छत से कूदने के वक्त दूसरा कोई दूसरा साधक भी छत पर था और उसी के सामने यह घटनाक्रम हुआ। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस इस दिशा में जांच पड़ताल कर रही है कि वह कौन था और क्या इसी की आवाज़ से डरकर रसिक ने चौथी मंजिल से छलांग लगाई।
क्या यह साधक उसे लेने अथवा समझाने के लिए छत पर पहुंचा था। यह वीडियो सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है और पुलिस हर सवाल का जबाव तलाशने में जुट गई है।
