विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृंदावन में कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री पर हमला, दिल्ली के श्रद्धालुओं से कार ओवरटेक के दौरान हुआ विवाद

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 11 Apr 2026 08:32 PM (IST)

वृंदावन में कथावाचक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री और उनके चालक के साथ दिल्ली के श्रद्धालुओं ने मारपीट की। यह घटना कार ...और पढ़ें

थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे कथावाचक मृदुल कांत। बीच में कुर्ता पहने हुए।

थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे कथावाचक मृदुल कांत। बीच में कुर्ता पहने हुए।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। कथावाचक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री व उनके कार चालक के साथ दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही संत व धर्माचार्यों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और सभी कोतवाली पहुंच गए।

पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के राधानिवास स्थित बस स्टैंड के समीप शनिवार की दोपहर कथावाचक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री अपनी कार से घर जा रहे थे।

इसी दौरान दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। कथावाचक ने विरोध किया तो श्रद्धालुओं ने मारपीट शुरू कर दी।

कार में टक्कर कथावाचक और उनके कार चालक ने उतरकर दिल्ली के श्रद्धालुओं से अपना विरोध जताया तो वह बदसलूकी करने लगे। श्रद्धालु सुरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने स्वजन के साथ मिलकर कथावाचक और चालक भगवान सिंह संग मारपीट की।

मारपीट की सूचना पर कथावाचक और अन्य संत-महांत थाना पहुंचे। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर कथावाचक का चिकित्सीय परीक्षण करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।