विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Published: Mon, 09 Mar 2026 08:43 AM (IST)

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर श्रद्धालुओं से धक्कामुक्की और अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा धक्कामुक्की और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।

घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जबकि मंदिर के अंदर सेवायतों के यजमानों का प्रवेश वर्जित रहा।

दूसरी तरफ बांकेबिहारी मंदिर प्रवेश मार्ग पर जगह जगह होल्डिंग बैरियर में रोककर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। ऐसे में दर्शनों में समय भी लगा और लोग इंतजार में व्याकुल भी दिखे।

सुरक्षाकर्मियों पर अभद्रता का भी आरोप

दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ नियंत्रित करने के नाम पर श्रद्धालुओं को धक्का दिया जा रहा है और बदसलूकी की जा रही है। उनका कहना था कि लोग आस्था और विश्वास के साथ दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें कुछ सेकंड शांतिपूर्वक दर्शन भी नहीं करने दिए जा रहे हैं।

आरोप है कि जल्द भीड़ निकालने के प्रयास में गार्ड श्रद्धालुओं को तेजी से आगे बढ़ाते हुए जोर से धकिया रहे हैं। इससे महिलाओं में खासी नाराजगी दिखाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर के होल्डिंग बैरियर में रस्सा लगाकर श्रद्धालुओं को रोका गया था।

भीड़ अधिक होने के कारण कई दर्शनार्थियों को बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने मौके पर ही विरोध जताया। दूसरी ओर, मंदिर के वीआईपी कटघरे में सेवायतों के यजमानों के प्रवेश पर लंबे समय से प्रतिबंध को लेकर भी असंतोष सामने आया।

सेवायतों का कहना है कि पारंपरिक रूप से मंदिर में श्रद्धालु सेवायतों के माध्यम से सेवा-दर्शन करते आए हैं, लेकिन वर्तमान में यजमानों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। जबकि पुलिसकर्मियों और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगातार वीआइपी प्रोटोकाल के तहत कई श्रद्धालुओं को लगातार दर्शन कराए जा रहे हैं।

सेवायतों ने इसे परंपराओं के साथ खिलवाड़ करना बताया है। वीडियो प्रसारित होने से मंदिर प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।