विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृंदावन में नकली किन्नर की पोल खुली, बांकेबिहारी मंदिर के पास असली किन्नरों ने पीटा

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 26 Sep 2026 02:00 PM (IST)

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के पास एक युवक को नकली किन्नर बनकर नेग मांगते हुए असली किन्नरों ने पकड़ लिया। ...और पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर के पास नकली को पीटते असली किन्नर। वीडियो ग्रैब

बांकेबिहारी मंदिर के पास नकली को पीटते असली किन्नर। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. वृंदावन में युवक नकली किन्नर बनकर नेग मांग रहा था।

  2. असली किन्नरों ने पहचान कर युवक की पिटाई की।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर आने वाली श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच अच्छी कमाई के लालच में कुछ युवक किन्नर की वेशभूषा धारण कर नेग मांगने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार को कुछ असली किन्नरों की नजर नकली पर पड़ गई। इसके बाद सड़क पर ही घमासान हो गया।

बांकेबिहारी मंदिर के आसपास किन्नर भी श्रद्धालुओं से पैसों की मांग करते हैं, तो कुछ युवक भी इस काम में शामिल हो जाते हैं। किन्नर के नाम पर उनकी भी मोटी कमाई हो सके। लेकिन, मंदिर मार्ग पर ऐसे ही एक नकली किन्नर बने युवक को एक किन्नर ने पहचान लिया। देखते ही देखते नकली किन्नर बने युवक के साथ किन्नर ने मारपीट की।

लात-घूंसों से पीटा और कपड़े फाड़ दिए। यह घटना ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को विद्यापीठ से जाने वाले रास्ते पर दोपहर 12 बजे हुई। स्थानीय व्यापारी कुणाल ने बताया कि पहले तो असली किन्नर ने किन्नर बने युवक से उसका पता पूछा, जब किन्नर बना युवक सही जवाब न हीं दे पाया तो किन्नर ने उसकी पिटाई शुरू की।