विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे CM योगी, जन्माष्टमी पर अधिकारियों के साथ भी होगा मंथन

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 31 Aug 2026 09:26 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन का दौरा करेंगे, जहां वे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे। वे 446 ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर मथुरा और वृंदावन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सीएम योगी ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे। विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक में मंथन करेंगे।

वह कानून व्यवस्था की समीक्षा भी कर सकते हैं। उनके वृंदावन प्रवास के दौरान गोविंद देव और रंगजी मंदिर में दर्शन की भी संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभी उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। वह तीन सितंबर की दोपहर सीधे वृंदावन के पवनहंस हेलीपैड पहुंचेंगे

यहां से वह नवनिर्मित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण करेंगे। यहां वह 446 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साधु-संतों को सम्मानित करेंगे। फिर वह यहीं सभागार में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सीएम ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद मथुरा के वेटेरिनरी यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां वह कानून व्यवस्था की समीक्षा भी कर सकते हैं। गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद सीएम चार सितंबर की सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर जी के दर्शन करेंगे और फिर लखनऊ रवाना हो जाएंगे

सीएम के आगमन को लेकर सड़क के डिवाइडर, ओवरब्रिज पर रंग-रोगन के साथ ही चौराहा और तिराहा को सजाया जा रहा है। सीएम पानीगांव संपर्क मार्ग पर लगाए गए भक्ति स्तंभ का भी अवलोकन करेंगे। उनकी अद्भुत सजावट की गई है।

नगर आयुक्त ने किया प्रस्तावित रूट का निरीक्षण

नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सोमवार को मुख्यमंत्री आगमन के प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने रूट पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग्स, हरित क्षेत्र, वाल पेंटिंग, सुंदरीकरण व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।