अनजान बीमारी से तीन और पशु मरे
सुरीर: पिछले कई दिनों से क्षेत्र में अनजान बीमारी पशुओं का काल बन रही है। कराहरी के
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 06:54 PM (IST)
सुरीर: पिछले कई दिनों से क्षेत्र में अनजान बीमारी पशुओं का काल बन रही है। कराहरी के बाद अब गांव इरौली गूजर में अनजान बीमारी की चपेट में आने से तीन पशुओं की मौत हो गई। दुधारू पशुओं की अचानक मौत की बीमारी से पशुपालक ¨चतित हैं लेकिन पशु चिकित्सा विभाग इस ओर से आंखे मूंदे हुए है। मांट क्षेत्र में कोई अनजान बीमारी फैल रही है। इसकी चपेट में आने से स्वस्थ पशुओं की मौत हो रही है। कराहरी एवं आसपास गांवों में इस बीमारी से छह पशुओं की मौत के बाद अब गांव इरौली गूजर में तीन पशुओं की मौत हो गई है। बिजेंद्र ¨सह एवं जवाहर की एक-एक भैंस ने अचानक दम तोड़ दिया। पशुपालक मौत की इस बीमारी को समझ नहीं पा रहे है। गांव इरौली गूजर में दो दिन पहले सतीश की भैंस की भी मौत हो गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें