टायर फटने पर एक्सप्रेस वे से गिरी बेकाबू कार, चार घायल
सुरीर (मथुरा): यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सुबह देहरादून से वृंदावन आ रहे एक परिव
सुरीर (मथुरा): यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सुबह देहरादून से वृंदावन आ रहे एक परिवार की इनोवा कार टायर फटने पर बेकाबू होकर सर्विस रोड पर नीचे गिर गई। इस हादसे में चालक सहित कार में सवार परिवार के तीनों लोग घायल हो गए।
31 वर्षीय अचल भाटिया निवासी देहरादून शुक्रवार की सुबह मां संगीता भाटिया, पत्नी शीतल भाटिया के साथ देहरादून से टैक्सी इनोवा कार यूके 07-टीबी-1873 में यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन जा रहे थे। वृंदावन में उनको दर्शन करने थे और एक तेहरवीं के कार्यक्रम में शामिल होना था। टैक्सी चालक गुरुनाम ¨सह निवासी देहरादून चला रहा था। पुलिस एस्कार्ट कार भी साथ चल रही थी।
थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 92 के समीप करीब आठ बजे अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार रे¨लग तोड़ कर नीचे सर्विस रोड की ओर गिर पड़ी। कार नीचे गिरते देख राह चलते लोगों की भी चीख निकल गई और वह रुक गए। कार में सवार चारों लोग घायल हो गए।
एस्कार्ट गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल ले गए। हादसे की सूचना पर अचल भाटिया के रिश्तेदार और पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। संगीता भाटिया के हाथ और पैर में चोट आईं, इस कारण उनको चलने में परेशानी हो रही थी। अचल और शीतल के भी चोटें थीं। जिला अस्पताल में चारों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सभी चारों लोग वृंदावन चले गए।