गोवर्धन चौराहे पर डग्गामार वाहन से अराजक यातायात
सवारियों को बैठने के लिए होती रोडवेज बस और डग्गामार वाहनों के चालकों के बीच में खींचतानट्रैफिक पुलिस कभी यातायात नियंत्रण करती है तो कभी बाधक बने वाहनों को दौड़ती आ रही नजर
जागरण संवाददाता, मथुरा: गोवर्धन चौराहे पर मंगलवार दोपहर को इटावा और रोहतक रोडवेज बस एक के पीछे लगी थी। इधर-उधर ऑटो, टेंपो और मैजिक खड़ी हुई थीं। बीच में दोपहिया वाहन फंसे हुए थे। यह हाल दिल्ली-आगरा हाईवे का था, जबकि गोवर्धन मार्ग पर सवारियां बैठाने के लिए डग्गामार वाहनों के चालकों के बीच खींचतान मच रही थी। इससे यातायात बाधित रहा था।
गोवर्धन चौराहे के हाईवे फ्लाईओवर निर्माण से पहले जो हालात थे, वह फ्लाईओवर के निर्माण के बाद खत्म नहीं हुए है। अंतर सिर्फ इतना आया है कि अब हाईवे जाम की चपेट में नहीं आया है। मगर, सर्विस रोड की तस्वीर में कोई बदलाव नजर नहीं आया। फ्लाईओवर के नीचे वाहन चालक यातायात नियमों का सरासर उल्लंघन करके निकल रहे थे। एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी कभी इधर तो कभी उधर दौड़ लगाकर यातायात को नियंत्रण करने की कोशिश में लगे हुए थे। मगर, पल-पल पर जाम लगता और खुलता। यही परि²श्य दोपहर को यहां देखने के लिए मिला। दिल्ली की तरफ से आई इटावा और रोहतक डिपो के बस चालक ने बस को चौराहे पर खड़ा कर दिया। बस से सवारियां उतर रही थीं। उनको बैठाने के लिए ऑटो, टेंपो और मैजिक चालकों के बीच खींचतान होने लगी। इनके बीच में कार और दोपहिया वाहन फंस गए। करीब पंद्रह मिनट तक यह नजारा देखने के लिए मिला। जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने फटकार लगाई तो बस आगे बढ़ी, लेकिन करीब दस मिनट बाद दूसरी बस आकर वहीं खड़ी हो गई। इसी तरह आगरा से दिल्ली की तरफ हाईवे के सर्विस रोड पर परि²श्य बना था। रोडवेज की दो बसे बराबर में खड़ी थी। चौमुहां, छाता और कोसीकलां की तरफ जाने वाले टेंपो और मैजिक चालक बसों के आगे खड़े हुए थे। गोवर्धन मार्ग पर यातायात अराजक बना हुआ था।