Move to Jagran APP

हिंदुओं के लिए देश में विषम परिस्थितियां: तोगड़िया

अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद का पूर्णकालिक अभ्यास वर्ग शुरू, ¨हदू सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि को संघर्ष करेगा संगठन

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 12:14 AM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 12:14 AM (IST)
हिंदुओं के लिए देश में विषम परिस्थितियां: तोगड़िया
हिंदुओं के लिए देश में विषम परिस्थितियां: तोगड़िया

संवाद सूत्र, सौंख: अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि देश में इस समय विषम परिस्थितियां हैं। ¨हदुओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकारों की कार्यशैली से देश में ¨हदू निरंतर उपेक्षा का दंश झेल रहा है। हम भारत से ¨हदुओं को मिटने नहीं देंगे। परिषद का लक्ष्य ¨हदुओं का सम्मान वापस दिलाना है। इसी उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद की स्थापना की गई है।

loksabha election banner

डॉ. तोगड़िया गोवर्धन-सौंख मार्ग स्थित नगला अक्खा में शुक्रवार को आयोजित संगठन के पहले पूर्णकालिक अभ्यास वर्ग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभ्यास वर्ग में शामिल 550 कार्यकर्ता यहां से समरसता और परिवर्तन का संदेश लेकर जाएंगे। भगवान कृष्ण की धरती से परिवर्तन के लिए बिगुल बजाया जा रहा है।

पूर्णकालिक वर्ग का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। वर्ग में प्रथम दिन कार्यकर्ताओं को मंच से दायित्व का बोध कराया गया। राष्ट्रीय महामंत्री देवेश ने अतिथियों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकारों से बेरोजगारी, राम मंदिर निर्माण और धारा 370 पर सवाल पूछें।

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एस वेदांतम ने कहा कि यह संगठन ¨हदुओं की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए लड़ेगा। राम मंदिर के निर्माण के लिए संघर्ष करेगा।

बाबा कढेरा ¨सह डिग्री कॉलेज के चेयरमैन व अंतरराष्ट्रीय किसान परिषद के महामंत्री सुरेश ¨सह ने व्यवस्था से संबंधित दायित्व कार्यकर्ताओं को बताए और संगठन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। इस मौके पर महावीर, ईश्वरी प्रसाद, माला रावत, सावित्री देवी, मुक्ता मकानी, मनोज, रजनी ठुकराल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.