Move to Jagran APP

सत्ता में आने के बाद गलतफहमी में न रहें नेता

कृष्णा नगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश महामंत्री संगठन ने दी नसीहत बोले सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 06:11 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 06:11 AM (IST)
सत्ता में आने के बाद गलतफहमी में न रहें नेता
सत्ता में आने के बाद गलतफहमी में न रहें नेता

संवाद सहयोगी, मथुरा : भाजपा के कृष्णा नगर मंडल के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता संगठन के लिए सोचता है। उसके लिए काम करता है।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को न केवल जनता तक पहुंचाना होगा, बल्कि उनका लाभ भी दिलाना होगा। कार्यकर्ताओं को अपना लक्ष्य ध्यान रखना चाहिए। अपने लिए सब सोचते हैं, संगठन के लिए काम करने वाला कार्यकर्ता है। भाजपा को घर-घर पहुंचाना है। समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करना है। कार्यक्रम संगठन को चलाने वाली गतिविधियां हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए लोगों को जोड़ना होगा। उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं को ही नेता बनाना है। बाहर से नेता नहीं लाने हैं। भाजपा राजनैतिक संगठन है, इसलिए शहर से लेकर गांव तक का चुनाव कार्यकर्ताओं को लड़ना है। सामाजिक संगठनों के चुनाव भी कार्यकर्ताओं को लड़ने चाहिए। प्रधान, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव कार्यकर्ताओं को लड़ने हैं। कोआपरेटिव चुनाव में भाजपा ने सपा को उखाड़ फेंका है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद गलतफहमी में नहीं रहना है, संगठन से नए लोगों को जोड़ना है। ठहरा हुआ पानी भी सड़ जाता है। इसलिए संगठन का लगातार दायरा बढ़ाना है। मंडल अध्यक्ष अनीस वर्मा ने आभार व्यक्त किया। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, महामंत्री राजू गोस्वामी, उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, नरेंद्र सिकरवार, सुमित शर्मा, सुरेंद्र निषाद, प्रदीप अरोरा, मेघ श्याम सैनी, धर्मेश तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, जहीर अब्बास मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.