विष्णुहरि डालमिया को श्रद्धांजलि देना उमड़ा हुजूम
श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी रहे प्रसिद्ध उद्यमी व श्रीराम मंदिर आन्दोलन के अग्रणी नायक विष्णुहरि जी डालमिया के विगत दिवस निधन उपरान्त श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीलामंच प्रांगण में एक सार्वजनिक श्रद्धॉंजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसके लिए हजूम उमड़ गया।
जासं, मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी व श्रीराम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नायक विष्णुहरि डालमिया के निधन पर जन्मस्थान लीलामंच प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें अनेक सामाजिक संस्थाओं व संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर भावांजलि अर्पित की।
इससे पूर्व संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने अस्थि कलश को मंच पर स्थापित किया, इसका विसर्जन शनिवार को विश्राम घाट पर होगा। जन्मस्थान के प्रबंध समिति के सदस्यगण एवं सभी अधिकारी-कर्मचारियों तथा पुजारियों ने मंत्रोच्चारण कर उनकी आत्मा की शान्ति एवं परिवारीजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना भगवान केशवदेवजी के श्रीचरणों में की। प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. चन्द्रभान गुप्ता, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, मुख्य अधिशाषी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव, धर्मयात्रा महासंघ के उपाध्यक्ष एवं जन्मस्थान व्यवसायी समिति के अध्यक्ष नन्दकिशोर गोस्वामी, विहिप के संत संपर्क प्रमुख देवेन्द्र ¨सह राठौर, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारिक समिति के उपाध्यक्ष डॉ. रोशन लाल अग्रवाल, रामायण प्रचारिणी समिति के महामंत्री लक्ष्मण प्रसाद यादव, किशोर भरतिया, श्रीरामलीला सभा के प्रधानमंत्री मूलचन्द्र गर्ग, मुरारी लाल अग्रवाल आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। सभा के समापन पर दो मिनट का मौन रखा गया। संचालन संस्थान के विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर ¨सह ने किया।