मुगलों सा आक्रमण है, बांग्लादेशियों का घुसना: सैयद ओवाल
असम राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद मुमीनुल ओवाल ने रविवार को कहा कि असम में अगले वर्ष एक बार फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।
संवाद सूत्र, गोवर्धन: असम राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद मुमीनुल ओवाल ने रविवार को कहा कि असम में अगले वर्ष एक बार फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 2021 के असम विधानसभा चुनाव में वहां की जनता एक बार फिर से मुगलों को पराजित करेगी।
सैयद ओवाल ने कहा कि असम में मुगलों ने 17 बार आक्रमण किया था और हर बार बुरी तरह से पराजित हुए थे। उन्होंने कहा कि 2021 के चुनाव में एक बार फिर से मुगलों और उनके समर्थकों के साथ असम की जनता का मुकाबला होगा और इस बार भी वे बुरी तरह से परास्त होंगे। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि असम में बंगलादेशी मुसलमान ही मुगल हैं और उन्हें समर्थन देने वाले कांग्रेस व उसके साथी दल हैं। ओवाल ने शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद : सैयद ओवाल ने गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर वहां चल रहे वैदिक अनुष्ठान व महायज्ञ में भागीदारी की। आद्य शंकराचार्य भगवान की पादुका का पूजन किया और पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य आश्रम की गोशाला में जाकर गायों और गुड खिलाया और परिक्रमा में बंदरों चना केला खिलाया। आश्रम में विश्व शांति एवं वैश्विक महामारी कोविड-19 से मुक्ति के लिए यज्ञादि अनुष्ठानों का आयोजन हो रहा है। असम की जनता को भी कोरोना से मुक्ति मिले इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए मैंने भी इन अनुष्ठानों में आज भागीदारी की।