विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृंदावन नाव हादसे पर डिंपल यादव ने सरकार से की श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, ठाकुर बांकेबिहारी का लिया आशीर्वाद

Published: Sun, 12 Apr 2026 07:48 AM (IST)

डिंपल यादव ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने जोर दिया कि व्यापक सुरक्षा व्यवस्था से ...और पढ़ें

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सपा सांसद डिंपल यादव।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सपा सांसद डिंपल यादव।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, वृंदावन। सपा सांसद डिंपल यादव ने पंजाब के श्रद्धालुओं की मोटरबोट पलटने की घटना पर दुख जताते हुए कहा सरकार को श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए।

वृंदावन में देश दुनिया के श्रद्धालु दर्शन को आ रहे हैं। ऐसे में सरकार भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था करे तो इस तरह के हादसों से बचा जा सकता है।

सपा सांसद डिंपल यादव ने लिया ठाकुर बांकेबिहारी का आशीर्वाद

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को दर्शन करने पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा यमुना में शुक्रवार की दोपहर ओवरलोड मोटरबोट पलटने की घटना हृदय विदारक है। सरकार को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था करनी होगी। ताकि आगे से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके।

सपा सांसद डिंपल यादव ने ठाकुर बांकेबिहारी मदिर में मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसा: 20 मोटरबोट लेकर फिर यमुना में उतरे गोताखोर, सात श्रद्धालु अब भी लापता; 10 शव पंजाब भेजे

यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसा: यादों की रील बनाते टूट गई रीयल जिंदगी की डोर, 10 की मौत