Move to Jagran APP

लुढ़का तापमान, उमस ने सताया

जागरण संवाददाता मथुरा तापमापी पर पारा पिछले दो दिनों में भले ही अप्रत्याशित नीचे लुढ़का हो लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। गुरुवार को उमस भरी गर्मी से जनमानस बेहाल हो गया। हालांकि शाम को बादल छा गए और हवा में भी कम गर्मी का अहसास हुआ। शाम को आंधी भी शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 01:37 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 01:37 AM (IST)
लुढ़का तापमान, उमस ने सताया
लुढ़का तापमान, उमस ने सताया

जागरण संवाददाता, मथुरा : तापमापी पर पारा पिछले दो दिनों में भले ही अप्रत्याशित नीचे लुढ़का हो, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। गुरुवार को उमस भरी गर्मी से जनमानस बेहाल हो गया। हालांकि शाम को बादल छा गए और हवा में भी कम गर्मी का अहसास हुआ। शाम को आंधी भी शुरू हो गई।

loksabha election banner

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम फरह में 24 मई को तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो दो दिन लगाकर स्थिर रहा। बुधवार को एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज गई, लेकिन गुरुवार को छह डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पर आकर रुक गया। कृषि संभागीय परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र राया के तापमापी पर भी तापमान 26 मई को 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन गुरुवार को चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ ही 42 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी दोनों केंद्रों पर चार और तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई। आ‌र्द्रता में भी सात फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह राया के तापमापी पर 15 से बढ़कर 22 फीसद पर पहुंच गई। तापमान में आई कमी के साथ उमस बढ़ गई। हालांकि अपराह्न में मौसम का रुख पूरी तरह से बदल गया था। आसमान में बादल छा गए और हवा में भी पहले जैसी गर्मी नहीं रही। रात करीब साढ़े आठ बजे आंधी शुरू हो गई थी। मौसम के जानकार राजवीर सिंह बघेल ने बताया कि मौसम में बदलाव आ गया है। बूंदाबांदी होने का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.