Move to Jagran APP

ताइक्वांडो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत

जिम के काम से बाइक से जा रहे थे गोवर्धन, कर्मचारी हुआ घायल

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 11:19 PM (IST)
ताइक्वांडो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत
ताइक्वांडो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत

जागरण संवाददाता, मथुरा: ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष चंद्रकांत अरोरा की सोमवार को सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। बाइक से गोवर्धन जाते समय उन्हें अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं साथ बैठा कर्मचारी भी घायल हुआ है। निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर है।

loksabha election banner

एलपी नागर रोड निवासी 52 वर्षीय चंद्रकांत अरोरा जिला बॉडी बि¨ल्डग एंड फिटनेस एसोसिएशन के सचिव भी थे और ताइक्वांडो के मशहूर खिलाड़ी रहे हैं। इन दिनों वह जिम के सामान की आपूर्ति का काम भी करते थे। दोपहर करीब एक बजे वह अपने कर्मचारी 30 वर्षीय विजय निवासी बाद के साथ बाइक से जिम के काम से गोवर्धन जा रहे थे। सतोहा के पास उन्हें अज्ञात कार ने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन उन्हें नयति हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पड़ोसी व खेल जगत से जुड़े लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। चंद्रकांत की बेटी लिपिका हैदराबाद और बेटा ध्रुव देहरादून से खबर सुनते ही चल दिए। उनके निधन पर संजय चौहान, अनुराग उपाध्याय, धीरेंद्र तिवारी, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव कन्हैया गुर्जर ने भी शोक व्यक्त किया है। जिम को दी थी पहचान

मथुरा: ब्लैक बेल्ट चंद्रकांत अरोरा ने ही जिले में जिम को पहचान दी। उन्होंने 1992 में जिम खोली थी। उनके सिखाए खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेले। चंद्रकांत अरोरा ने 1991 में त्रिवेंद्रम, 1992 में दिल्ली, 1993 में बंगलूरू में आयोजित प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल किया था। वह अंतरराष्ट्रीय रेफरी भी थे। चंद्रकांत ऑस्ट्रेलिया भी खेल कर आए थे। इन प्रतियोगिताओं में उनको बेस्ट फाइटर अवार्ड भी मिला था। चंद्रकांत की बेटी लिपिका और बेटा ध्रुव भी ब्लेक बेल्ट हैं। लिपिका हैदराबाद में बीटेक और ध्रुव देहरादून से बीबीए कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.