यूपी में 18 रुपये/KG मिलेगी चीनी, सरकार ने राशन कार्ड धारकों को दी बड़ी राहत
UP News: मथुरा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो चीनी मिलेगी, जबकि ...और पढ़ें

UP News: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो चीनी मिलेगी।
खुले बाजार में चीनी 50-55 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
डीलरों के लिए चीनी स्टॉक सीमा 2000 क्विंटल हुई।
जागरण संवाददाता, मथुरा। UP News: खुले बाजार में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच गरीब परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के करीब 41 हजार अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराई जा रही है।
खुले बाजार चीनी 50 से 55 रुपये प्रति किलो बिक रही है। राशन की सरकारी दुकानों पर अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलोग्राम की पुरानी दर से ही चीनी दी जाएगी।
खुले बाजार में चीनी की कीमतें बढ़ने पर भी कोटे की चीनी स्थिर
जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि 10 सितंबर से 25 सितंबर तक खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। जुलाई, अगस्त व सितंबर माह की दूसरी तिमाही के लिए प्रत्येक अंत्योदय कार्ड पर एकमुश्त तीन किलोग्राम चीनी 54 रुपये में वितरित की जा रही है। इसके साथ ही कार्डधारकों को 35 किलोग्राम निश्शुल्क अनाज भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्डधारकों को चीनी उनकी मूल उचित दर की दुकान पर ही मिलेगी।
यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव
4000 से घटकर 2000 कुंतल हुई चीनी की भंडारण सीमा
वहीं केंद्र सरकार ने चीनी की जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए डीलरों के स्टाक रखने की सीमा 4000 कुंतल से घटाकर 2000 कुंतल कर दी है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि नई भंडारण सीमा 15 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। सभी डीलरों को फूड स्टाक मानिटरिंग पोर्टल पर प्रत्येक शुक्रवार स्टाक की घोषणा करनी होगी। उन्हाेंने बताया कि विभाग द्वारा जिले के चीनी व्यापारियों के स्टाक का सत्यापन भी कराया जा रहा है।
