Move to Jagran APP

मुखराई गांव में बरात में चले लाठी-डंडे, कई घायल

घायल युवक के मामा चेतराम ने पुलिस चौकी में चार अज्ञात लोगों खिलाफ दी तहरीर मुखराई गांव से बड़ी लड़की की चढ़ती बरात में उपद्रव के चलते बराती लौटे

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 10:30 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 10:30 AM (IST)
मुखराई गांव में बरात में चले लाठी-डंडे, कई घायल
मुखराई गांव में बरात में चले लाठी-डंडे, कई घायल

गोवर्धन (मथुरा), संसू : थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव मुखराई में चढ़ती बरात में लाठी -डंडे चलने और ईंट-फिकने से बराती पक्ष के करीब आधा दर्जन युवक घायल हो गए। एक व्यक्ति के सिर और मुंह पर चोटें आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

loksabha election banner

घायल व्यक्ति देवी के मामा चेतराम निवासी संतनगर रेलवे रोड ओल्ड कॉलोनी फरीदाबाद ने घटना की जानकारी डायल 100 पुलिस को दी। और राधाकुंड पुलिस चौकी में अज्ञात चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

घायल युवक के मामा चेतराम ने बताया कि राधाकुंड के मुखराई गांव में शनिवार को दो लड़कियों की शादी होनी थी, दोनों लड़कियों की अलग-अलग जगहों पर रिश्ता तय हुआ। बड़ी लड़की का रिश्ता राहुल पुत्र श्यामलाल संतनगर रेलवे रोड ओल्ड फरीदाबाद और छोटी लड़की की होडल में रिश्ता तह हुआ था। शनिवार शाम को फरीदाबाद से बड़ी लड़की की बरात गांव मुखराई आई थी। बराती बैंडबाजों के गानों पर नाच रहे थे। तभी अचानक किसी ने बरातियों पर पानी और मिट्टी डाल दी, इससे बराती और लड़की पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और ईंट पत्थर फेंकने लगे। देवो, दीपक, बहादुर सहित चार युवकों के चोटें आ गई। घायल देवो के मुंह और सिर में चोटें लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को उनके साथी फरीदाबाद ले गए। वहीं घायल के मामा ने चेतराम ने चौकी में अज्ञात चार लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। राधाकुंड चौकी इंचार्ज इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि बरात चढ़ते समय झगड़ा हो गया था। दोनों लड़कियों की शादी हो रही है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.