Move to Jagran APP

Mathura News: रामनवमी पर बदल जाएगा द्वारिकाधीश मंदिर का समय, नोट कीजिए दर्शन करने का टाइम, ये है इतिहास

Ram Navami 2023 द्वारिकाधीश मंदिर का 30 से बदलेगा समय। मथुरा का द्वारिकाधीश मंदिर यमुना नदी के किनारे स्थित है। मंदिर की ब्रज में मान्यता है। मथुरा के कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण का वास है। रामनवमी से शाम के दर्शन के समय का बदला गया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Wed, 29 Mar 2023 01:13 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 01:29 PM (IST)
Mathura News: रामनवमी पर बदल जाएगा द्वारिकाधीश मंदिर का समय, नोट कीजिए दर्शन करने का टाइम, ये है इतिहास
Ram Navami 2023: द्वारिकाधीश मंदिर का 30 से बदलेगा समय।

मथुरा, जागरण टीम। द्वारिकाधीश मंदिर का रामनवमी 30 मार्च से शाम का समय बलदेगा। श्रद्धालु बदले समय से ही दर्शन कर सकेंगे। मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि रामनवमी से शाम के समय में परिवर्तन होता है। सुबह का समय वही रहता है।

loksabha election banner

ये है संध्या आरती का समय

शाम को उत्थापन के दर्शन शाम चार बजे से 4.20 बजे तक होंगे। भोग के दर्शन शाम 4.45 बजे से शाम 5.05 बजे तक होंगे। संध्या आरती के दर्शन शाम 5.20 बजे से 5.40 बजे तक होंगे। शयन के दर्शन शाम 6.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक होंगे।

मंदिर की मान्यता

भगवान श्रीकृष्ण को अक्सर ‘द्वारिकाधीश’ या ‘द्वारका के राजा’ के नाम से बुलाया जाता था और उन्हीं के नाम पर इस मंदिर का नाम पड़ा है। मथुरा का द्वारिकाधीश मंदिर 1814 में बनवाया गया था। इसे सेठ गोकुल दास पारीख ने बनवाया था जो ग्वालियर रियासत का खजांची थे। मंदिर विश्राम घाट के नजदीक है जो शहर के किनारे बसा प्रमुख घाट है।

मुख्य आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण और उनकी प्रिय राधा की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इस मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पर्व विशेष पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या लाखों तक पहुंचती है। मंदिर के अंदर की कला, नक्काशी और चित्रकारी बेहद खूबसूरत है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.