देश को पाकिस्तान बनाने की साजिश, विपक्ष पर मथुरा में विधायक श्रीकांत शर्मा ने उठाए सवाल
भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने विपक्ष पर भारत को पाकिस्तान या बांग्लादेश जैसी स्थिति में ले जाने की साजिश रचने ...और पढ़ें

विधायक श्रीकांत शर्मा।
HighLights
विपक्ष भारत को पाकिस्तान बनाने की साजिश कर रहा: श्रीकांत शर्मा।
राहुल गांधी अराजकता फैलाते हैं, आत्मचिंतन करें: श्रीकांत शर्मा।
जागरण संवाददाता, मथुरा। भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी और विधायक श्रीकांत शर्माशनिवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से भारत को बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसी स्थिति में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।
उन्होंने शहर के राधावैली स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी का स्वभाव केवल अराजकता फैलाना, झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना बन गया है। राहुल गांधी एंड कंपनी यह पूरी तरह समझ ले कि यह देश पाकिस्तान और बांग्लादेश नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि यह भी जानना जरूरी है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हैं।
जनता ईवीएम के जरिए विपक्ष को करारा जवाब देगी। उन्होंने राहुल गांधी को आत्मचिंतन की सलाह देते हुए कहा कि वह पहले लालू प्रसाद यादव के बेटे के कंधे पर बैठे और अब अखिलेश यादव के कंधे पर चढ़ने की तैयारी कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है। कहा कि भाजपा ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों जरिए से जीत दर्ज करती आ रही है। यह विपक्ष तो पराजित लोगों का समूह है। राज्यों के आगामी चुनाव में भी उसकी हार तय है।
