सीता ब्याहने जनकपुरी गए रघुनंदन
जेएनएन, मथुरा : ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीराम बरात के आयोजन किए गए, जिससे संपूर्ण क्षेत्र राम मय हो
जेएनएन, मथुरा : ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीराम बरात के आयोजन किए गए, जिससे संपूर्ण क्षेत्र राम मय हो गया। भगवान राम के स्वरूपों की आरती उतारी और पुष्पवर्षा की गई। कोसीकलां, शेरगढ़, छाता में निकाली गई राम बरात में मनमोहक झांकियां निकाली गईं। मार्ग सतरंगी रोशनी से झिलमिलाता रहा।
कोसीकलां: दूल्हा बने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दर्शन करने को भीड़ उमड़ पड़ी। बरात में दर्जनभर से अधिक झांकियों को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला संस्थान के तत्वावधान में गयालाल स्मृति भवन से शाम को बरात निकाली गई। जिसमें श्रीराम, लक्ष्मण, गुरु वशिष्ठ के स्वरूप सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। भरत मिलाप का आयोजन चौक पर बनाई गई जनकपुरी में किया गया।
राम बरात में राधाकृष्ण,बांके बिहारी, सूरदास के श्याम, भोले की पूजा करते हुए गणेश पार्वती, खाटू श्याम, गणेशजी आदि की सजीव झांकियां थीं। संस्थान के अध्यक्ष अजय ठाकुर, हरीओम गुप्ता, भानुप्रताप ¨सह, अजय गोयंका, आशीष ठाकुर, प्रमोद बठैनिया, केके अग्रवाल आदि ने बरात की अगवानी की।
राम के आदर्शो को जीवन में उतारें : प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने शनिवार की देर रात राम बारात में श्रीराम की आरती उतारी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को हमें जीवन में उतारना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जयंती अग्रवाल थे। नरदेव चौधरी, धर्मवीर अग्रवाल, तरुण सेठ, नरेन्द्र कुमार इंजी. कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक कमल किशोर वाष्र्णेय, होती चौधरी, वेदप्रकाश कोटवनिया आदि थे।
शेरगढ़ रंगा भगवान श्रीराम के रंग में
शेरगढ़ :भगवान श्रीराम की बरात को देखकर श्रद्धालु मग्न हो गए। बरात गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई और बलराम कुंड पर बनी जनकपुरी पर पहुंची। यहां विवाह की लीला संपन्न हुई। शोभायात्रा मार्ग को आकर्षक सजाया गया था। महंत राघवचेतन, पूर्व सांसद तेजवीर ¨सह, कुलदीप ¨सह गुर्जर, भीम ¨सह, रामलीला कमेटी अध्यक्ष सोनू गोयल, मेघश्याम तिवारी, फूलचंद्र बंसल, सोनू बंसल, अखिलेश गर्ग आदि उपस्थित थे।
बरात में झूमे श्रद्धालु
छाता : यहां निकाली राम बारात में झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं थी। राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुध्न के स्वरूप के दर्शन करने को भक्त लालायित रहे। राम बरात नई तहसील होते पुरानी तहसील स्थित जनकपुरी पहुंची। जहां विवाह लीला का मंचन हुआ। चंदू वाष्र्णेय, कमलकिशोर वाष्र्णेय, समिति के अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, प्रबंधक राजेश गुप्ता, अवतार चौधरी, प्रमोद, राजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।