शक्ति महोत्सव में गूंजे मां के जयकारे
कात्यायनी मंदिर में आयोजित शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में देवी गीत का कार्यक्रम आयोजित हुए। माता भगवती के मंदिर में छोटी-छोटी नौ कन्या भवानी के रूप में आई
संवाद सहयोगी, वृंदावन: सूबे में शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के तहत नवरात्र में संस्कृति विभाग की ओर से शक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया। कात्यायनी मंदिर में आयोजित हुए कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने नृत्य व गायक कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए।
राधाबाग स्थित कात्यायनी मंदिर में आयोजित शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में देवी गीत का कार्यक्रम आयोजित हुए। माता भगवती के मंदिर में छोटी-छोटी नौ कन्या भवानी के रूप में आई तथा मंदिर परिसर में नृत्य करने लगे। कार्यक्रम संयोजक ब्रज की लोक कलाकार डा. सीमा मोरवाल रही। जिन्होंने कहा कि ब्रज में लोकगीतों की समृद्ध विरासत है, जो लुप्त होती जा रही है। उसे बचाने का प्रयास कर रही हूं। इसी के तहत आज मां कात्यायनी के दरबार में ब्रज के पारंपरिक देवी गीतों के साथ कन्याओं द्वारा देवी रूप में नृत्य किया गया। साथ ही संकल्प लिया कि हम स्वयं शिक्षक बनकर अपने को शक्ति पुंज बनाएंगी। वृंदावन शोध संस्थान के निदेशक सतीश चंद्र दीक्षित, रजत शुक्ल, कात्यानी मंदिर प्रबंधक विजय मिश्र ने कन्याओ का पूजन किया। किरणलता, अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक योगेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।