धूमधाम से निकाली भगवान परशुराम शोभायात्रा
यात्रा का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह शर्मा युवा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक राजेश पाठक ने किया।
जासं, मथुरा: भगवान परशुराम शोभायात्रा कमेटी महोली रोड की ओर से भगवान परशुराम शोभायात्रा रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल से धूमधाम से निकाली गई। एक दर्जन झांकी एवं राजस्थान शैली में तैयार भगवान परशुराम का रथ एवं मां यमुना श्रीनाथ जी सहित श्रीगणेश के रूप में झांकियां थीं। प्रसिद्ध बैंड एवं नफीरी, लोक कलाकार परशुरामजी का गुणगान करते चल रहे थे। यात्रा का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा, ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह शर्मा, युवा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक राजेश पाठक ने किया। 51 बुजुर्गों का अभिनंदन किया गया। राधिका विहार पर ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बिहारी लाल वशिष्ठ, भाजपा महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, यज्ञदत्त कौशिक की ओर से समापन आरती कर किया।