बम-बम और हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय
सावन के पहले सोमवार को कस्बा के मंदिरों में आस्?था का सैलाब उमड़ पड़ा है। विभिन्?न मंदिरों में शिवभक्त उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कजलाभिषेक कर की पूजा अर्चना दिनभर भक्तों का लगा रहा तांता
जेएनएन, मथुरा: सावन के पहले सोमवार को जिले के सभी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह की पहली भोर के साथ ही मंदिर घंटे और मंत्रों से गूंज उठे। शिवलिग को अभिषेक करने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम होने तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने व्रत रख भोलेनाथ से मन्नत मांगी। सभी शिवालय बम- बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो गए।
तड़के ही चहुंओर महादेव के जयकारे लगने शुरू हो गए। मंदिरों में आस्था उमड़ने लग गई। अनवरत घंटे और मंत्र फिजां में गूंजने लगे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर मन्नत मांगी। शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में नजारा देखने लायक था। खासकर रंगेश्वर, भूतेश्वर, गर्तेश्वर, गोकर्णनाथ जैसे प्रसिद्ध मंदिर में जबरदस्त भीड़ थी। हर कोई महादेव के दर्शन को ललायित था। बड़ी संख्या में लोगों ने उपवास रखे। शाम होते-होते मंदिरों का नजारा ही बदल गया। चकाचौंध रोशनी से मंदिर नहा उठे। भक्तों ने बाबा का श्रंगार किया।
कोसीकलां में गोमती सरोवर स्थित गोमतेश्वर महादेव, तालाब शाही स्थित बड़े महादेव मंदिर, कैलादेवी मंदिर, बलदेवगंज स्थित शिव मंदिर, रामनगर स्थित काली मंदिर के शिवालयों में पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ते रहे। सुबह से ही मंदिरों में पूजा के लिए भीड़ लगी रही। वहीं, सावन की पहली आशेश्वर पदयात्रा मां भगवती मंदिर से रवाना हुई।