तलाक लिए बिना कर लिया दूसरा निकाह
सुरीर: पहली पत्नी से तलाक लिए बगैर युवक ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। पुलि
संवाद सूत्र, सुरीर: पहली पत्नी से तलाक लिए बगैर युवक ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
सुरीर क्षेत्र के गांव राजागढ़ी निवासी सलीम खां ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री बिलकिस की शादी करीब छह वर्ष पहले अलीगढ़ में थाना चंडौस के गांव नगला पदम निवासी जाकिर पुत्र अल्लामहर के साथ की थी। हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन एक लाख रुपये एवं भैंस की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। फिर पुत्री को घर से निकाल दिया था।
करीब एक वर्ष से बिलकिस मायके गांव राजागढ़ी रह रही है। इस बीच जाकिर ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। सोमवार को जाकिर बिलकिस को बुलाने के बहाने ससुराल आ गया। तब दूसरा निकाह कर लेने का पता चला। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर दी और आरोप लगाया कि जाकिर शातिर किस्म है। वह पुत्री ले जाने के बाद उससे तलाक के कागजातों पर धोखे से हस्ताक्षर करा लेने के फिराक में था। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला का कहना है कि आरोपित जाकिर को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बेसहारा को दिया है सहारा
सुरीर: आरोपित जाकिर का कहना है कि उसकी पहली पत्नी बिलकिस काफी समय से मानसिक रूप से बीमार है। इसके चलते ही उसने बल्लभगढ़ में काम करने के दौरान बेसहारा दो बच्चों की मां आयशा को सहारा देते हुए निकाह कर लिया है। वह पहली पत्नी को भी साथ रखना चाहता है, इसलिए उसे बुलाने के लिए ससुराल आया था। दूसरे निकाह की बात उसने खुद बताई थी।