ससुर के चालीस पर साढू को सरेआम गोलियों से भूना
ससुर के मकान पर बंटवारे और लेनदेन को लेकर था झगड़ा, घटनास्थल पर मिला तमंचा, पुलिस लिए सीसीटीवी फुटेज
मथुरा, जासं: सदर बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बंटवारे को लेकर अपने ही साढू का सरेआम गोलियों से भून डाला। ससुर की मृत्यु के बाद मकान को लेकर दोनों के बीच करीब 40 दिन पहले कहासुनी हो गई थी। पुलिस को घटनास्थल को एक तमंचा भी मिला। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने हासिल कर लिए हैं।
औरंगाबाद के समीप आनंदपुर निवासी यासीन की 40 दिन पहले मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार के समय ही औरंगाबाद के माली मुहल्ला निवासी इकबाल और उसके साढू मुन्ना खान निवासी राधेश्याम कॉलोनी थाना गो¨वदनगर के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके पीछे यासीन के मकान का बंटवारा था। हालांकि यासीन के तीन पुत्र हनीफ, शौकीन और मुबीन है, जबकि उसकी दो पुत्रियां शानू और नजराना हैं। मुन्ना और इकबाल इस मकान को बेचने की बात कहते थे। इसके पीछे लेन-देन का विवाद था। शुक्रवार को यासीन का चालीसा था। इसमें मुन्ना खान अपने सात-आठ साथियों के साथ आया। यहां उसकी इकबाल से फिर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। झगड़ा करते-करते दोनों गोकुल बैराज के मोड़ की संपर्क गली के नुक्कड़ पर आ गए। मुन्ना और उसके साथियों ने इकबाल को मारपीट कर नीचे गिरा दिया और गोलियों से भून डाला। करीब छह-सात राउंड फाय¨रग हुई। 45 वर्षीय इकबाल ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को घटना स्थल पर एक तमंचा भी पड़ा मिला, जो भागते समय आरोपितों का गिर गया था। पुलिस ने पास के एक ही मकान से सीसीटीवी फुटेज भी हासिल किए हैं।
इंस्पेक्टर सदर बाजार धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि हत्या के पीछे यासीन के मकान का बंटवारा और लेनदेन का मामला प्रारंभिक जांच में सामने आया है। आरोपित की तलाश में पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, लेकिन सभी भूमिगत हो गए हैं। -दिनदहाड़े हत्या से दहशत: आनंदपुर में दिनदहाड़े जिस तरह से इकबाल को मौत के घाट उतारा गया, उससे कॉलोनी में दहशत फैल गई थी। काफी देर से झगड़ा कर रहे मुन्ना और इकबाल के बीच में बचाव करने के लिए कोई नहीं आया था। आरोपित ने इकबाल हत्या करके फाय¨रग करते हुए भाग गए थे।