विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंचकोसीय परिक्रमा में उमड़ा आस्था का समंदर

By JagranEdited By:
Published: Sun, 17 Mar 2019 10:32 PM (IST)

ढोल मृदंग की धुन पर रसिया गाते गुलाल उड़ाते चल रहे थे भक्तए अटल्ला और रमणरेती कट पर वाहनों की लग गई लंबी कतार

पंचकोसीय परिक्रमा में उमड़ा आस्था का समंदर
पंचकोसीय परिक्रमा में उमड़ा आस्था का समंदर

वृंदावन, जासं। रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन में होली की शुरुआत हुई। तो देशभर के श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी का रुख कर लिया। वृंदावन की ओर आ रहे हर मार्ग पर पूरे दिन श्रद्धालुओं का काफिला बढ़ता ही नजर आया। हालात ये कि यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन और पैदल श्रद्धालुओं की भीड़ से पक्के पुल पर घंटों वाहन आमने-सामने फंसे रहे और लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। जिधर भी नजर जाती श्रद्धालुओं का सैलाब वृंदावन की ओर ही आ रहा था।

अटल्ला चुंगी और रमणरेती के परिक्रमा कट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया। मथुरा मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर तक और वृंदावन में भी करीब आधा किलोमीटर तक श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने रस्से से श्रद्धालुओं को रोक-रोककर वाहनों का आवागमन करवाया। नाव में क्षमता से अधिक पार करवाए : वृंदावन आने के लिए पक्के पुल और पैंटून पुल पर जब श्रद्धालुओं को जगह नहीं मिली तो नाव का सहारा लिया। नाविक नाव में क्षमता से कहीं अधिक श्रद्धालुओं को बैठाकर नाविक यमुना पार करवाते रहे। लेकिन पुलिस और प्रशासन मूक बनकर सबकुछ देखता रहा। सांड़ ने चुटैल किए श्रद्धालु

अटल्ला चौक पर परिक्रमार्थियों की भीड़ के बीच नंदी पहुंच गया और जब वह निकल नहीं सका तो तेजी के साथ दौड़ लगा दी। जिससे कई श्रद्धालु चुटैल हो गए और बाइक भी गिर गईं। एकबार को तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लेकिन पुलिस ने हालात काबू में कर लिए।