Move to Jagran APP

रालोद नेता ने बालू से स्नान कर जताया विरोध

जागरण संवाददाता, वृंदावन: गंगा दशहरा पर शुक्रवार की भोर में हजारों श्रद्धालु यमुना स्नान व पूजन के ल

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 12:38 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 12:38 AM (IST)
रालोद नेता ने बालू से स्नान कर जताया विरोध
रालोद नेता ने बालू से स्नान कर जताया विरोध

जागरण संवाददाता, वृंदावन: गंगा दशहरा पर शुक्रवार की भोर में हजारों श्रद्धालु यमुना स्नान व पूजन के लिए पहुंचेंगे तो यहां अटी पड़ी गंदगी उनके मन को कचोटेगी। प्रशासन की कार्यशैली के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल नेता ताराचंद गोस्वामी ने गुरुवार को चीरघाट पर बालू से स्नान कर अपना विरोध दर्ज करवाया। नगर निगम ने गंगा दशहरा पर यमुना किनारे किसी तरह की तैयारियां शुरू नहीं की हैं । ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि यमुना में जल है नहीं। जो है वह गंदे नाले के रूप में नजर आता है। ऐसे में प्रशासन की आंख खोलने के लिए उन्होंने बालू से स्नान करने का निर्णय लिया। इस मौके पर लोकेश शर्मा, विपतिराम बघेल, गंगा देवी, विरजू ¨सह, बाबूलाल शर्मा, मनोज शर्मा, अर्जुन पंडित, अरुण ¨सह, आनंदकिशोर मिश्र मौजूद रहे। इधर यमुना महारानी की महाआरती कर रहे संत आनंदस्वरूप गंगाजी वाले बाबा ने कहा कि यमुना किनारे पसरी गंदगी को वह श्रमदान करके साफ करवाते हैं। दशहरा जैसे पर्व पर भी नगर निगम की अनदेखी भक्तों की भावनाओं को आहत करेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.