Move to Jagran APP

जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी भाजपा: जयंत

बलदेव और फरह विकास खंड क्षेत्र में कीं नुक्कड़ सभाएं किसानों के साथ धोखा किए जाने का भी लगाया आरोप

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 10:40 PM (IST)
जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी भाजपा: जयंत
जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी भाजपा: जयंत

बलदेव(मथुरा), संसू। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने बलदेव और फरह विकास खंड क्षेत्र के गांवों में की नुक्कड़ सभाओं में भाजपा पर जोरदार हमला बोला। किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। जो वादे किए थे, उनको पूरा नहीं किया। इसलिए समान विचारधारा के दल एकजुट हुए हैं।

loksabha election banner

बलदेव विकास खंड के गांव पचावर, बरौली, मडौरा और फरह विकास खंड के गांव लाडपुर की प्रस्तावित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इससे पहले ग्रामीणों ने जयंत का जगह-जगह स्वागत किया। जयंत ने कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी के आने का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा महा गठबंधन से डरी हुई है। कांग्रेस और रालोद पूर्व में भी एक साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। अब बसपा और सपा के साथ रालोद भी चुनाव मैदान में हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा के शासन काल में किसानों का भला नहीं हो सका है। भाजपा ने किसानों के विरोध में काम किया। उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार ने धर्म और जाति के नाम पर राजनीति की। उद्योगपतियों के लिए काम करने वाली सरकार ने गरीब, मजदूर, किसान और दबे कुचले वर्ग का शोषण ही किया। जिलाध्यक्ष रामरस पाल पौनिया, पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह, डॉ. अशोक अग्रवाल, राजेंद्र सिंह सिकरवार, विनीत नारायण, योगेश द्विवेदी, अनूप चौधरी, कुंवर नरेंद्र सिह, यतेंद्र सिकरवार, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, जगपाल सिंह, चेतन मलिक आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.