असोम में फिर बनेगी भाजपा सरकार: जयंत मल्ला बरुआ
आश्रम में सबसे पहले उन्होंने आदि शंकराचार्य की पादुका का पूजन किया। बरुआ के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा असोम प्रदेश उपाध्यक्ष खलीलुर्रहमान भी आश्रम पहुंचे थे।
संवाद सूत्र, (मथुरा)गोवर्धन:
भाजपा असोम इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष और असोम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने कहा कि प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर भारी बहुमत के जीतेगी। बुधवार देर शाम गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे बरुआ ने यहां महायज्ञ में आहुति दी। पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का आशीर्वाद लिया।
आश्रम में सबसे पहले उन्होंने आदि शंकराचार्य की पादुका का पूजन किया। बरुआ के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा असोम प्रदेश उपाध्यक्ष खलीलुर्रहमान भी आश्रम पहुंचे थे। शंकराचार्य परंपरा के संवाहक और उमाशक्ति पीठाधीश्वर दंडी स्वामी रामदेवानंद सरस्वती जी महाराज, वैष्णव अखाड़ों के महंत फूलडोल बिहारीदास, भागवत प्रवक्ता डाक्टर मनोज मोहन शास्त्री और हिदूवादी नेता राजनारायण द्विवेदी समेत ब्रज क्षेत्र के कई विद्वानों और संतों ने शंकराचार्य आश्रम में पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ का अभिनंदन किया।