Move to Jagran APP

सैनिटाइजेशन की हर दो घंटे में होगी रिपोर्टिंग

शुक्रवार रात नगर आयुक्त अनुनय झा कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 06:27 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 06:27 AM (IST)
सैनिटाइजेशन की हर दो  घंटे में होगी रिपोर्टिंग
सैनिटाइजेशन की हर दो घंटे में होगी रिपोर्टिंग

संवाद सहयोगी, मथुरा : कोरोना संक्रमण को थामने के लिए नगर निगम पूरी ताकत के साथ काम कर रहा है। नगर आयुक्त ने सैनिटाइजेशन के कार्य की प्रत्येक दो घंटे में कंट्रोल रूम पर रिपोर्टिंग करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार रात नगर आयुक्त अनुनय झा ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम बनाया है। शुक्रवार रात नगर आयुक्त अनुनय झा कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे। नगर निगम कर्मचारियों को कंटेंनमेंट जोन सीलिग, सैनिटाइजेशन कार्य की प्रत्येक दो घंटे में रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। नगर निगम का सैनिटाइजेशन अभियान शनिवार को जारी रहा। राधिका विहार, कृष्णापुरी तिराहा, तारसी, न्यू प्रकाशनगर, बलदेवपुरी, शक्ति नगर, माधवपुरी, चंद्रपुरी, कृष्णा आर्चिड, श्रीजी धाम कालोनी, जमुनाधाम कालोनी, डैंपियर नगर, मानिक चौक, चौबिया पाड़ा, महोली की पौर, द्वारकाधीश मंदिर, रतनकुंड, जगन्नाथपुरी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, गोविद नगर, बंगाली घाट, डीग गेट से नगर निगम कार्यालय तक, आंबेडकर नगर, वृंदावन कोतवाली, जीवन रक्षा हास्पिटल, मालियान सदर, जिला अस्पताल, सिविल लाइन, दामोदरपुरा, कृष्णाधाम कालोनी, होली गेट, छत्ता बाजार, गताश्रम टीला, मंडीरामदास, चौक बाजार, स्वामी घाट, शांति नगर, विश्व लक्ष्मी नगर, राधापुरम एस्टेट, रांची बांगर, कदम विहार, बाद आदि क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया। बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीज ट्रेन-बस में घट रहे यात्री

मथुरा : कोरोना संक्रमण फैलने के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। लोगों को यात्रा करने में डर लग रहा है। ट्रेन और बसों में यात्रियों की संख्या घट रही है। लगातार स्थिति खराब होने के बाद भी सभी यात्री मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करना खतरनाक साबित हो सकता है।

कोरोना संक्रमण का बढ़ने से यात्रा करने वालों की संख्या में कमी आ रही है। जंक्शन रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। जंक्शन रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब साढ़े 12 हजार यात्री आवागमन कर रहे थे, लेकिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के बाद यह संख्या साढ़े सात हजार ही रह गई है। उप्र. परिवहन निगम की बसों में भी यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। जिले में निगम की 119 की बसें दौड़ रही हैं। निगम की बसों में पहले नौ-दस हजार यात्री सफर कर रहे थे, लेकिन अब यह संख्या सात-आठ हजार रह गई है। कोरोना लगातार बढ़ने के बाद भी यात्री जागरूक नहीं हो रहे हैं। सभी यात्री मास्क लगाए बिना ही यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यात्रा के दौरान महामारी फैलने का भी खतरा बना है। एसएस संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। कोविड-19 के बढ़ने के बाद करीब दो हजार यात्री कम हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.