Move to Jagran APP

सुनील बंसल पहुंचे बाबा नीमकरोरी आश्रम

सुनील बंसल ने आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक के सान्निध्य में सबसे पहले हनुमानजी महाराज का पूजन कर आशीर्वाद लिया

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 11:01 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:05 AM (IST)
सुनील बंसल पहुंचे बाबा नीमकरोरी आश्रम
सुनील बंसल पहुंचे बाबा नीमकरोरी आश्रम

जासं, वृंदावन: भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मंगलवार शाम बाबा नीमकरोरी आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

prime article banner

मथुरा में एक निजी समारोह में शामिल होने आए भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने बाबा नीमकरोरी आश्रम में दर्शन किए। आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक के सान्निध्य में बंसल ने सबसे पहले हनुमानजी महाराज का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बंसल ने बाबा नीमकरोरी के चित्रपट पर माल्यार्पण किया और डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक से आध्यात्मिक चर्चा भी की। बंसल के आश्रम पहुंचने पर नगर आयुक्त रविद्र कुमार मांदड़ ने हनुमानजी महाराज का चित्रपट भेंट किया तो निगम में पार्षद दल के उपनेता राधाकृष्ण पाठक ने चैतन्य महाप्रभु का विग्रह भेंट किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार, नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, श्रीगोपाल वशिष्ठ ने बंसल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.