जरूरतमंदों को बांटा राशन, मास्क व सैनिटाइजर
संवाद सहयोगी मथुरा लॉकडाउन में समाजसेवियों के साथ-साथ लोक कलाकार भी जरूरतमंदों की मदद को आगे आ रहे हैं। बेरोजगार गरीब मजदूरों को राशन सामग्री देने के साथ में उनकी सुरक्षा के लिए मास्क और
संवाद सहयोगी, मथुरा : लॉकडाउन में समाजसेवियों के साथ-साथ लोक कलाकार भी जरूरतमंदों की मदद को आगे आ रहे हैं। बेरोजगार गरीब मजदूरों को राशन सामग्री देने के साथ में उनकी सुरक्षा के लिए मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित कर रहे हैं।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री चिराग अग्रवाल की अगुवाई में थाना गोविद नगर, डीगगेट चौकी और मसानी पुलिस चौकी पर मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। युवा महानगर अध्यक्ष पवन अग्रवाल, सोनू हाथी वाला, अतुल बंसल और राजीव का सहयोग रहा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उज्ज्वल ब्रज फाउंडेशन के सहयोग से इंदूपुरम, नरसीपुरम, औरंगाबाद, दामोदरपुरा, सिविल लाइन, धौली प्याऊ, स्टेट बैंक चौराहा, काली मंदिर कैंट रेलवे स्टेशन और सदर बाजार में 101 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई।
आलोक मंगला, तपेश भारद्वाज, डॉ. रूपेश सक्सेना, मनोज दीक्षित, जनार्दन शर्मा, गोविद अग्रवाल, प्रभात जैन, बृजेश, सोनू निषाद, जगन्नाथ चौधरी, अनिल गर्ग, सुनील गोयल, रविद्र शर्मा, संजय गौड़ का इसमें सहयोग रहा। कलाकार भी आए आगे :
गोवर्धन : अंतरराष्ट्रीय कथक व लोकनृत्य के दम पर ब्रज की दुनिया में पहचान बनाने वाली गीतांजलि शर्मा भी जरूरतमंदों के लिए मदद के लिए आगे आई हैं। गीतांजलि इंटरनेशनल संस्था के बैनर तले उन्होंने मथुरा और गोवर्धन के स्थानीय कलाकारों को राशन सामग्री मुहैया कराई। गीतांजलि शर्मा ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री को पत्र भेज लोक कलाकारों की स्थिति से अवगत कराते हुए सहयोग की मांग की थी। संस्था के कार्यकारी निदेशक माधव शास्त्री ने संकटकाल के समय बेरोजगार हुए कलाकारों की सूची बनाकर गीतांजलि शर्मा के निर्देशन में 50 लोक कलाकारों को राशन सामग्री बांटी। राजेश प्रसाद शर्मा, दिवाकर शर्मा, कृष्णकांत शर्मा सहयोग किया। भाजपा के चौमुहां देहात मंडल महामंत्री ठाकुर संजय सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में नौगांव में जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की। संजय सिंह सिसौदिया, मुरारी, भूदेव सिंह, वीर सिंह राजपूत, यादराम, राजकुमार और संता फौजी ने सहयोग किया।