Move to Jagran APP

वृंदावन में सोने की पूर्णकोठी में निकले भगवान रंगनाथ

रंगजी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ब्रह्मोत्सव आरंभ

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 10:50 PM (IST)
वृंदावन में सोने की पूर्णकोठी में निकले भगवान रंगनाथ
वृंदावन में सोने की पूर्णकोठी में निकले भगवान रंगनाथ

वृंदावन, जासं। दक्षिण भारतीय परंपरा के रंगजी मंदिर में शनिवार की सुबह वेदमंत्रों की अनुगूंज के मध्य ब्रह्मोत्सव आरंभ हुआ। मंदिर में सुबह 8.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भगवान रंगनाथ की आरती उतारी गई और इसके बाद उन्हें सोने की पूर्णकोठी में विराजमान करवाया।

loksabha election banner

वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज के साथ जैसे ही भगवान की सवारी मंदिर से शुरू हुई भक्तों ने भगवान रंगनाथ के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। जैसे जैसे भगवान की सवारी आगे बढ़ती पूजन और आरती उतारने वाले श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी। मंदिर के मुख्य द्वार से बाहर सवारी निकली तो नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंदिर से शुरू हुई सवारी नगर पालिका चौराहा होते हुए बड़ा बगीचा पहुंची। जहां कुछ देर विश्राम और आरती के बाद पुन: सवारी मंदिर के लिए रवाना हो गई और ठीक 10.30 बजे मंदिर में ठाकुरजी को विराजमान करवाकर उनकी आरती उतारी गई।

ब्रह्मोत्सव पर शाम को 7.30 बजे सोने के सिंह पर विराजमान होकर भगवान रंगनाथ एकबार फिर नगर भ्रमण को निकले तो दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा। बड़े बगीचा होकर भगवान रंगनाथ की सवारी रात 10.30 बजे मंदिर पहुंची। रात में ठाकुरजी की आरती करके बाद उन्हें विश्राम दिया गया। पूरे दिन मंदिर में वेदमंत्रों के उच्चारण के स्वर गूंजते ही रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.