विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं सपा प्रमुख, मंदिर के चंदे पर सवाल गलत; अरुण सिंह का अखिलेश यादव पर पलटवार

Published: Tue, 09 Jun 2026 08:04 AM (IST)

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने अखिलेश यादव के राम मंदिर दान पर सवाल उठाने को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने ...और पढ़ें

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को दर्शन करते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह। - फोटो: जागरण।

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को दर्शन करते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह। - फोटो: जागरण।

HighLights

  1. अरुण सिंह ने अखिलेश के राम मंदिर बयान पर सवाल उठाए।

  2. अखिलेश यादव पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया।

  3. इंडी गठबंधन और कॉकरोच पार्टी पर भी टिप्पणी की।

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या के श्रीराम मंदिर को दान में मिली गड़बड़ी वाले बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा अखिलेश यादव ने जो सवाल उठाए हैं, उनकी कोई एक फोटो ऐसी दिखाई जाए, जिसमें वे श्रीराम मंदिर में दर्शन को गए हों। ये पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। मंदिर व ट्रस्ट में दान के पैसों पर सवाल नहीं खड़े होने चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह पहुंचे बांकेबिहारी मंदिर

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा अखिलेश यादव काशी विश्वनाथ के दर्शन करने गए तो क्या टीका लगाकर निकले। अखिलेश यादव तो ऐसे हैं उनको टीका और चंदन लगाने में भी डर लगता है कि कहीं मुस्लिम वोटर नाराज न हो जाएं। ये पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं।

किसी मंदिर अथवा ट्रस्ट को जो चंदा मिलता है, उस पर कभी भी सवाल खड़े नहीं करने चाहिए। इंडी गठबंधन के सवाल पर अरुण सिंह ने कहा ये गठबंधन पहले भी अक्षम था और अब भी फूट पड़ी है। इसकी सबसे बड़ी पार्टनर टीएमसी बंगाल में बुरी तरह हार गई है।

कॉकरोच पार्टी पर कही ये बात

पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर किए प्रदर्शन पर अरुण सिंह ने कहा कॉकरोच जनता पार्टी क्या है? इंटरनेट मीडिया से ऐसे कुछ लोग संगठन बना लेते हैं इनमें कोई दम नहीं। दस जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश में सबसे लंबा प्रधानमंत्री का कार्यकाल होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें- आंकड़ों की नींव पर चुनावी पिरामिड खड़ा कर रही भाजपा, रात में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे मंत्री-विधायक

इससे पहले सिंह ने ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पुनीत चतुर्वेदी, पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम, मानिक शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, जुगल किशोर गोस्वामी, राधेश्याम शर्मा, श्याम चतुर्वेदी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की पत्नी ने पूरी की गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा, सीएम ने श्रीनाथजी के दशर्न