शहादत दिवस के रूप में मनाई राजीव की पुण्यतिथि
जागरण संवाददाता मथुरा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सादगी से जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी की अध्यक्षता में उनके आवास पर मनाई गई।
जागरण संवाददाता, मथुरा : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सादगी से जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी की अध्यक्षता में उनके आवास पर मनाई गई। कोविड 19 को लेकर शारीरिक दूरी का भी पूरा पालन किया गया।
गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी को युगों-युगों तक याद किया जाएगा। चाहे वह कंप्यूटर क्रांति की बात हो या फिर पंचायती राज को मजबूत करने की हो, हमेशा राजीव गांधी को याद किया जाएगा। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहा कि जब तक यह धरती रहेगी, तब तक राजीव गांधी को याद किया जाएगा। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा एडवोकेट में कहा कि राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर की शुरुआत कर विकास को गति दी थी। इस दौरान अब्दुल जब्बार, पूर्व मेयर प्रत्याशी मोहन सिंह, राकेश यादव, कांग्रेसी नेता डॉ. प्रवीण भास्कर कमल किशोर राही, शैलेंद्र चौधरी, चौधरी बलबीर सिंह, लता चौहान, मोहम्मद यूसुफ, विष्णु पंडित आदि ने श्रद्धांजिल अर्पित की। संचालन एनएसयूआइ के प्रदेश महासचिव प्रवीन ठाकुर ने किया। महानगर कांग्रेस कमेटी ने भी स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित उमेश शर्मा के होली गेट स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख रुप से सर्व पंड़ित विनोद शर्मा, विनेश सनवाल वाल्मीकि, कीर्ती कौशिक, ब्रजकिशोर शर्मा उर्फ डब्बन, अतुल कौशिक आदि मौजूद रहे।