अचानक बरसे ओले, मूंग, कपास को नुकसान
कस्बा सुरीर में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। आसमान में काले बादल छा गए। थोड़ी देर बाद अंधड़ के साथ ओलों की बरसात होने लगी। करीब पंद्रह मिनट तक गिरे ओलों से खेतों में कपास मूंग ज्वार एवं सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा
मथुरा: कस्बा सुरीर में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। आसमान में काले बादल छा गए। थोड़ी देर में ही अंधड़ के साथ ओलों की बरसात होने लगी। करीब 15 मिनट तक गिरे ओलों से खेतों में कपास, मूंग, ज्वार एवं सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। भट्ठों पर तैयार लाखों कच्ची ईटें बर्बाद हो गईं। जिससे सुरीर क्षेत्र में ईट भट्ठे बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं।
गांव भगत नगरिया के किसान मुरारी सिंह और सुरीर के भूपेंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम अचानक ओलों की बरसात होने से सुरीर एवं आसपास गांवों में कपास और मूंग की फसल को भारी नुकसान हुआ है। फसल के पौधों से पत्ते झड़ गए हैं। सब्जियों की फसल पूरी तरह से उजड़ गई है।