Move to Jagran APP

राधारानी ब्रज यात्रा गहवरवन से आज होगी शुरू

राधारानी ब्रज यात्रा रविवार को माताजी गोशाला गहवरवन से संकल्प लेकर शुरू होगी। यात्रा 31 दिन ब्रज मंडल का भ्रमण करेगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 05:43 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:43 AM (IST)
राधारानी ब्रज यात्रा गहवरवन से आज होगी शुरू
राधारानी ब्रज यात्रा गहवरवन से आज होगी शुरू

संवाद सहयोगी, बरसाना: राधारानी ब्रज यात्रा रविवार को माताजी गोशाला गहवरवन से संकल्प लेकर शुरू होगी। यात्रा 31 दिन ब्रज मंडल का भ्रमण करेगी।

loksabha election banner

पद्मश्री संत रमेश बाबा के सानिध्य में प्रारंभ होने वाली राधारानी ब्रजयात्रा में प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सिर्फ 150 श्रद्धालु ही ब्रजयात्रा में भाग लेंगे। ब्रजयात्रा रविवार की सुबह माताजी गोशाला से संकल्प लेकर प्रारंभ होगी। ठाकुर मान बिहारी लाल के सानिध्य में ब्रजयात्रा 31 दिन तक ब्रज के तमाम तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगी। मान मंदिर के सचिव सुनील सिंह ने बताया कि इस वर्ष बाहरी श्रद्धालु को नहीं बुलाया गया। मान मंदिर के संत ही ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करेंगे। प्रत्येक वर्ष करीब 15 हजार श्रद्धालु भाग लेते थे।

-----

1988 में शुरू हुई थी ब्रजयात्रा

बरसाना : सन 1988 में पहली बार रमेश बाबा के सानिध्य में ब्रज चौरासी कोस की यात्रा शुरू की गई थी। तब करीब दो सौ लोग यात्रा में चलते थे। तीस वर्ष से चल रही ब्रज चौरासी कोस की ब्रजयात्रा में अब तक करीब ढाई लाख श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं। ब्रजयात्रा की व्यवस्था मानमंदिर अध्यक्ष रामजीलाल शास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील सिंह, ब्रजशरण बाबा आदि करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.