विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Radha Rani Temple: राधा रानी मंदिर में युवक-युवती ने रचाई शादी, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा- किसने दी परमिशन?

Published: Mon, 15 Jul 2024 11:55 PM (IST)

राधा रानी मंदिर में सोमवार को दिल्ली के एक श्रद्धालु ने छप्पन भोग का आयोजन किया था। इसी दौरान मंदिर ...और पढ़ें

राधा रानी मंदिर में युवक-युवती ने रचाई शादी। फोटो- वीडियो ग्रैब
राधा रानी मंदिर में युवक-युवती ने रचाई शादी। फोटो- वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. युवक-युवती के शादी समारोह का वीडियो वायरल होने पर हंगामा
  2. दिल्ली के श्रद्धालु ने किया था छप्पन भोग का आयोजन, रुकवाई शादी

संवाद सूत्र, बरसाना। राधा रानी मंदिर में शादी समारोह का एक वीडियो सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। शाम को ही दिल्ली के एक श्रद्धालु परिवार ने मंदिर में छप्पन भोग और मंदिर की सजावट की थी। 

देर शाम वायरल वीडियो में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक युवक व युवती के शादी की रस्म होने लगी। इसे लेकर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंदिर के रिसीवर समिति के सदस्य प्रवीन गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर शादी समारोह रुकवाया। 

प्रवक्ता ने बताया अनुचित

ब्रजाचार्य पीठ के प्रवक्ता घनश्याम राज भट्ट ने बताया कि मंदिर आस्था व श्रद्धा का केंद्र है, लेकिन अब जन्मदिन व शादी समारोह का स्थान बन गया है। ये बिल्कुल अनुचित है। 

उधर, प्रवीन गोस्वामी ने बताया कि शादी की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंचे तो पता चला कि रिंग सेरेमनी हुई है, युवक व युवती ने एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई। कार्यक्रम तुरंत रोक दिया गया है। ये कार्यक्रम कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हर कोई था राजी… फिर समधी-समधन ने कर दी ऐसी हरकत, शर्म से झुक गईं दुल्हन की आंखें, शादी नहीं रचा पाया दूल्हा!

यह भी पढ़ें: महाकुंभ से पहले योगी सरकार का यूपी को बड़ा तोहफा, तेजी से हो रहा Ganga Expressway का निर्माण; इन लोगों को मिलेगा फायदा