Move to Jagran APP

व्यापारियों को जागरूक करने के लिए जनजागरण अभियान

संसू मथुरा गोवर्धन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को कस्बे में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने का आग्रह किया। व्यापार मंडल ने यह अभियान बड़ा बाजार त्रिपोलिया बाजार पुरानी सब्जी मंडी हाथी दरवाजा सरस्वती तिराहा बरसाना रोड डीग अड्डा में चलाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 01:28 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 01:28 AM (IST)
व्यापारियों को जागरूक करने  के लिए जनजागरण अभियान
व्यापारियों को जागरूक करने के लिए जनजागरण अभियान

संसू, मथुरा : गोवर्धन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को कस्बे में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने का आग्रह किया। व्यापार मंडल ने यह अभियान बड़ा बाजार, त्रिपोलिया बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, हाथी दरवाजा, सरस्वती तिराहा, बरसाना रोड, डीग अड्डा में चलाया। व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि 31 मई तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर अध्यक्ष मनीष लंबरदार ने व्यापारियों से दुकान या प्रतिष्ठान पर उपस्थिति के समय मुंह पर मास्क व हाथों में ग्लब्स पहनने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ग्राहक व दुकानदार में दो गज की दूरी रखते हुए शारीरिक दूरी रखने को प्रेरित किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव लालाजी ने कहा कि संक्रमण के खतरे के बीच सुरक्षित व्यापार करते हुए खुद व अपने परिवार को सुरक्षित रखने को कहा। इस अभियान के दौरान 200 मास्क भी वितरित करते हुये सक्षम व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान पर अतिरिक्त मास्क रख कर बिना मास्क लगाए दुकान पर आए ग्राहक को निश्शुल्क मास्क वितरण कर प्रोत्साहित करने की अपील की। इसमें महामंत्री हुकुम चंद अग्रवाल, हर्षवर्धन कौशिक, मंडल सलाहकार डॉ. विनोद दीक्षित, लक्ष्मण सिंह, कान्हा मुखिया, चैतन्य भारद्वाज, अशोक पाठक और आशू कौशिक मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.