संक्रमण से बचाव को बंदियों ने दी 32 हजार की सहायता
संस मथुरा डीजी जेल आनंद कुमार ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। वह व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए बंदियों द्वारा दी गई 32 हजार रुपये की सहायता की सराहना की।
संस, मथुरा : डीजी जेल आनंद कुमार ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। वह व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए बंदियों द्वारा दी गई 32 हजार रुपये की सहायता की सराहना की।
डीजी जेल ने जेल में चल रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। बंदियों द्वारा साज-सज्जा का सामान, मास्क, पीपीई किट आदि बनाई जा रही है। यह बहुत बेहतरीन काम है। उन्होंने कहा कि आगरा जिला व केंद्रीय कारागार में कोरोना संक्रमण पहुंचना चितनीय है। प्रदेश की जेलों में संक्रमण रोकने के इंतजाम किए गए हैं। बंदियों और कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अस्थाई जेल भी बनाई है। उप्र. की जेलों में अब तक 13 लाख मास्क बनाए जा चुके हैं। इन मास्कों को चैरिटी और ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित किया जा रहा है। प्रदेश की जेलों में क्षमता से अधिक बंदी हैं, बंदियों की संख्या में कमी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नई जेल बनवाने और पुरानी जेलों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम चल रहा है। आने वाले पांच वर्ष में बंदियों की क्षमता को नियंत्रित कर लिया जाएगा। उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुन समाधान के निर्देश दिए। डीआइजी जेल आगरा लव कुमार, वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय, जेलर अरविद पांडे, जेल चिकित्सक उपेंद्र सोलंकी मौजूद रहे। कैदियों व कर्मचारियों को दिया आयुष काढ़ा
जासं, मथुरा : शुक्रवार को एसकेएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस के चेयरमैन व भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एसके शर्मा ने जिला कारागार में आयुष काढ़ा बांटा। कैदियों व कर्मचारियों को बांटा गया काढ़ा के पैकेट चौमुहां स्थित एसकेएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए आयुष काढ़े का सेवन करना चाहिए। आयुष काढ़ा वितरण के दौरान जिला कारागार के जेलर अरविद पांडे मौजूद रहे।