Move to Jagran APP

कान्हा की रसोई में तैयार हो रहा सवा सौ मन प्रसाद

जन्माभिषेक के तुरंत बाद किया जाएगा वितरित

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 12:08 AM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 12:08 AM (IST)
कान्हा की रसोई में तैयार हो रहा सवा सौ मन प्रसाद
कान्हा की रसोई में तैयार हो रहा सवा सौ मन प्रसाद

जागरण संवाददाता, मथुरा: कृष्ण कन्हैया के जन्म पर कोई खाली हाथ नहीं जाएगा। इसके लिए उनकी रसोई में लाखों लोगों का प्रसाद तैयार हो रहा है। कई कारीगर इसको तैयार करने में लगे हैं। कान्हा के भोग के लिए कई तरह के लड्डू, बर्फी, पंजीरी और पाग बनाए गए हैं।

loksabha election banner

जन्माष्टमी को लेकर पिछले कुछ दिनों से रसोई में लगातार कढ़ाई चढ़ी हुई हैं। इस पर कई ¨क्वटल भोग तैयार किया जा रहा है। जन्मस्थान स्थित रसोई में कारीगर दिनरात काम कर रहे हैं। इस बार भी कन्हैया के जन्मदिन की तैयारी को सारे इंतजाम हो चुके हैं। जन्मदिन पर आने वाले लोगों के फलाहारी और वैष्णव प्रसादी भी मिलेगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा बताते हैं कि पर्व पर लाखों की संख्या में भक्त आता है। इसको देखते हुए प्रसाद भी उसी हिसाब से तैयार कराया जाता है। हालांकि सबको यह प्राप्त नहीं हो पाता है, लेकिन कोशिश सबको देने की होगी। प्रसाद बनाने में इस बात का ख्याल रखा गया है कि उस दिन ज्यादातर लोग व्रत होते हैं।

सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी के मुताबिक पर्व पर लगभग सवा सौ मन लड्डुओं एवं मेवा पाग का भोग लगाया जाएगा। इसमें मेवे, कुटू, गोंद एवं ¨मगी के लड्डू शामिल हैं। लगभग 200 कारीगर इन्हें तैयार करने में जुटे हैं। भोग की सारी सामग्री गाय के घी में तैयार की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.