पुलिस ने कसे पेच, वाहन चालकों में मची खलबली
जागरण संवाददाता मथुरा कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर वाहनों के लिए लागू की गई शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो खलबली मच गई। करीब दो घंटे सख्ती से कराई चेकिग में 1016 वाहन चालक शर्तों का उल्लंघन करने में फंस गए। सभी के चालान किए गए हैं। एक दर्जन से अधिक वाहन सीज कर दिए गए।
जागरण संवाददाता, मथुरा : कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर वाहनों के लिए लागू की गई शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो खलबली मच गई। करीब दो घंटे सख्ती से कराई चेकिग में 1016 वाहन चालक शर्तों का उल्लंघन करने में फंस गए। सभी के चालान किए गए हैं। एक दर्जन से अधिक वाहन सीज कर दिए गए।
कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और आगे भी कब तक टल पाएगा, इसे हर आदमी समझ रहा है, लेकिन बचाव के लिए लागू किए कायदे कानून का पालन नहीं कर रहा है। शनिवार को आइजी ए सतीश गणेश ने सर्किल अधिकारियों के साथ मीटिग की थी। इसमें एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को कोरोना से बचाव और क्राइम पर नियंत्रण के लिए निर्देशित किया था। एसएसपी ने रविवार को सख्ती से इस पर अमल करने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया और सर्किल अधिकारियों को पर्यवेक्षण करने के लिए लगाया। रविवार को करीब दो घंटे की वाहन चेकिग से चालकों में खलबली मच गई। बॉर्डर के बैरियर से लेकर तिराहे चौराहे पर पुलिस ने वाहनों की चेकिग की तो लॉकडाउन की शर्तों को तोड़ने वाले एक के बाद एक फंसते चले गए। एसएसपी ने बताया कि 2068 वाहनों को चेक किया गया। 1016 वाहन चालक ऐसे पाए गए, जो कायदे कानून का उल्लंघन कर रहे थे। उन सभी वाहनों का चालान किया गया। 13 वाहन सीज भी किए गए हैं। ये रहे निशाने पर : पुलिस के निशाने पर ऐसे वाहन रहे, जो निर्धारित सीमा से अधिक सवारियां लेकर फर्राटा भर रहे थे। कार में तीन सवारी और मोटरसाइकिल पर एक ही व्यक्ति चल सकता है। आपातकाल में मोटरसाइकिल पर एक महिला लेकर चलने की छूट प्रदान की गई थी, लेकिन चेकिग में कार में पांच से लेकर छह तक सवारियां मिलीं, जबकि मोटरसाइकिल पर तीन-तीन सवारियां चलती पाई गईं। मोटरसाइकिल पर दो लोगों के चलने पर भी कार्रवाई की गई। वर्जन-
वाहन संचालन के कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चेकिग कराई गई थी। चेकिग में अधिकांश लोग नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। चेकिग जिले में एक साथ किसी भी समय कराई जा सकती है। इसके लिए उसी समय निर्देश जारी किए जाएंगे।
-डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी मथुरा