बॉर्डर पर शारीरिक दूरी व मास्क का पाठ पढ़ाती रही पुलिस
फोटो एमटीएच-116 प्रदेश की सीमा पर चेकिग के बाद ही वाहनों को अंदर प्रवेश
संवाद सूत्र, मथुरां : अनलॉक हुए देश में सतर्कता ही बड़ा हथियार है। उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर पुलिस ने यही मंत्र अपनाया है। पड़ोसी राज्य की ओर से आने वाले वाहनों को जांच के बिना प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यहां पुलिसकर्मी शारीरिक दूरी और निर्धारित सवारी सीमा और मास्क के नियम का पालन करने की भी हिदायत दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश-हरियाणा बॉर्डर पर बुधवार को सुरक्षा के खासे इंतजाम दिखे। यहां तय नियमों के पालन के लिए पुलिस बल लगातार यहां पहुंचने वाले वाहनों की चेकिग करता नजर आया। बसों में अन्य वाहनों में सवारियों की संख्या अधिक तो नहीं। वाहन चालक व सवारियां मास्क का प्रयोग कर रही हैं या नहीं। इसको लेकर विशेष ध्यान रखा गया। पुलिसकर्मी नियमों का उल्लंघन करने वालों को हिदायत भी देते नजर आए। बुधवार को हाईवे पर वाहनों की आवाजाही अच्छी खासी रही। इसमें सवारी गाड़ी भी रही। हालांकि सवारी गाड़ियों में सवारी कम ही नजर आईं। निजी वाहनों से चलने वाले लोग अधिक नजर आए। प्रत्येक वाहन को पुलिस जांच कर प्रदेश में प्रवेश कराती रही। यहां सीओ छाता जगदीश कालीरमन ने भी जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि लोगों को संक्रमण से बचाने को नियमों का पालन कराना बेहद जरूरी है।