मलसराय में पुलिस-बदमाशों में फायरिग, एक घायल
गोवर्धन पुलिस का सोमवार की रात को मलसराय गांव के जंगल बदमाशों से आमना सामना हो गया। दोनों तरफ से चली गोलियां में एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश समेत पुलिस ने पांच अपराधी गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार किए गए एक बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गोवर्धन: गोवर्धन पुलिस की सोमवार रात मलसराय गांव के जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोलियों में एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश समेत पुलिस ने पांच अपराधी गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार किए गए एक बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम है।
गोवर्धन के गांव देवसेरस निवासी शातिर आजाद अपने आधा दर्जन साथियों के साथ गांव के ही दुर्गपाल और उसके बेटे की हत्या करने के लिए आ रहा है। इसकी भनक पुलिस को लग गई। गांव मलसराय और देवसेरस की बीच छोटा हनुमान मंदिर पुलिस और बदमाशों को आमना-सामना हो गया। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बदमाशों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ फायरिग की और इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। गोली लगने से आजाद पुत्र पीलवा निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी थी। आजाद की गिरफ्तारी पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी सिटी ने बताया कि आजाद डकैती, लूट और कई लोगों पर जानलेवा हमला करने समेत 17 मामलों में फरार चल रहा था। उसके साथी असजाद पुत्र जुम्मन खान, शौकत पुत्र जलालुदीन निवासीगण दौलतपुर, अरशद पुत्र हाजी घसीटा निवासी देवसेरस और इरफान पुत्र समरखान निवासी देवसेरस को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बादमाशों से दो मोटरसाइकिल, दो तमंचे, तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी, एसआइ भीमसिंह, कुलवीर सिंह, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार और कांस्टेबल ओमवीर सिंह, गजेंद्र मौजूद थे।