जापान से रजत जीतकर देश पहुंचे राम रतन का ढोल-नगाड़ों की धुन पर स्वागत, मथुरा के गांव में जश्न
जापान पैरा एथलेटिक्स गेम्स में डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतने वाले मथुरा के पैरा एथलीट राम रतन सिंह का ...और पढ़ें

छाता में पैरा एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता राम रतन सिंह जादौन का स्वागत करते स्थानीय लोग। फोटो जागरण
HighLights
जापान पैरा एथलेटिक्स में राम रतन सिंह ने रजत पदक जीता
दिल्ली एयरपोर्ट से मथुरा के नरी गांव तक भव्य स्वागत
पदक विजेता राम रतन सिंह के सम्मान में जगह-जगह जश्न
संवाद सूत्र, छाता (मथुरा)। जापान में आयोजित पैरा एथलेटिक्स गेम्स में डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतने वाले पैरा मथुरा के पैरा एथलीट राम रतन सिंह की स्वदेश वापसी पर दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर उनके पैतृक गांव छाता के नरी तक जश्न मनाया गया। एयरपोर्ट पर राम रतन सिंह सहित सभी पदक विजेताओं का जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मथुरा का प्रसिद्ध पेड़ा खिलाकर स्वागत किया गया व उन्हें जीत की बधाई दी।
ढोल-नगाड़ों की धुन पर स्वागत
सोमवार देर शाम भारत की पैरा एथलेटिक्स टीम दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन से बाहर आई तो उसका ढोल नगाड़ों की धुन पर स्वागत किया गया। जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन मथुरा की सचिव कुसुम लता व मथुरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने राम रतन सहित सभी खिलाड़ियों का बुके देकर स्वागत किया और पेड़ा खिला उनका मुंह मीठा किया।
खिलाड़ियों की जीत की खुशी में एयरपोर्ट पर मिष्ठान वितरण किया गया। यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से मोनू कुमार द्वारा इंडिया की टीम का स्वागत किया गया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
मथुरा में हुआ स्वागत
वहीं मंगलवार को राम रतन के मथुरा आगमन पर कोटवन बार्डर, कोसी हाईवे, रनवारी गांव पर जोरदार स्वागत किया गया। नरी में आयोजित स्वागत समारोह में स्वजन, ग्रामीणों व खेल प्रेमियोंने राम रतन का अभिनंदन किया। सपा नेता लोकमणिकांत जादौन, भाजपा नेता नरदेव सिंह, चेयरमैन छाता फाल्गुन सिंह, भोला बौहरे, जवाहर प्रधान, बाबी प्रधान, कलुआ बौहरे, जीतू प्रधान, देशराज सिंह दीवान, प्रमोद एडवोकेट, पूर्व चेयर मैन भोला, विनोद सिंह सहित जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता पाठक, उपाध्यक्ष मुक्ता सिंह, वंदना अग्रवाल, नीना गर्ग, रेखा रानी व निशा बघेल ने पदक विजेता राम रतन के हौसले को सराहते हुए उन्हें बधाई दी।
