दफ्तर मिले खाली, 59 का कटेगा वेतन
जागरण संवाददाता, मथुरा: सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी समय से नहीं पहुंच रहे हैं। अधिक
जागरण संवाददाता, मथुरा: सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी समय से नहीं पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने आज चार दफ्तरों की हालत देखी तो तमाम कर्मचारी गैरहाजिर मिले। अकेले पीडब्ल्यूडी में ही 24 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कुल 59 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है।
बुधवार सुबह सवा दस बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व रवींद्र कुमार ने अधिशासी अभियंता लोनिवि (निर्माण खंड) का निरीक्षण किया। यहां एक मात्र अवर अभियंता विनोद कुमार हाजिर मिले, जबकि 24 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं मिले। इनमें सहायक अभियंता वीके वाष्र्णेय, सहायक अभियंता रामजीलाल, सहायकत अभियंता हरिओम शर्मा, प्रधान लिपिक हाकिम ¨सह, सहायक लिपिक ब्रजराज ¨सह, कनिष्ठ लिपिक वीरेंद्र कुमार गहलौत, अमित कुमार गर्ग, नेत्रपाल राजोरिया, सर्वेश कुमार, जसवंत ¨सह, नीलम शर्मा, बालकिशन, कार्यालय सहायक सेाम कुमार, ओमवीर ¨सह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश कुमार, अमी यतेंद्र कुमार जैन, मेट अनूप ¨सह, चौकीदार रमेशचंद्र शर्मा, बेलदार हरपाल ¨सह, उदयवीर ¨सह, सुमन देवी, पुष्पादेवी, सतीशचंद्र, सावित्री देवी शामिल हैं।
नगर मजिस्ट्रेट वसंत अग्रवाल ने अधिशासी अभियंता अपर आगरा कैनाल एवं खंडीय लेखा कार्यालय का निरीक्षण किया। इन कार्यालयों में 24 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। यहां अधिशासी अभियंता मोरमुकुट, प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप अग्रवाल, वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक करन ¨सह, विनोद कुमार, सुरेशचंद्र, सचिन, वरिष्ठ सहायक भावना गोयल, उत्तम चंद, प्रवीण सक्सेना, हर्षित कुमार ¨सह, कनिष्ठ सहायक मोहित लवानिया, भानु¨सह भंडारी, दीपक पाठक, मुकूल शर्मा, वीरेंद्र कुमार, पार्वती देवी, प्रारूपकार ब्रजेश कुमार, हेड मुंशी शकील अहमद, मुंशी संदीप शर्मा, देवदत्त शर्मा, रनर वीरपाल, बेलदार अजय कुमारह, तार चपरासी नीरज कुमार, फैरोबाय मुक्ता ¨सह, कनिष्ठ सहायक अतुल ¨सह नदारद मिले।
डिप्टी कलक्टर रामदत्त राम ने 11.30 बजे कार्यालय अधिशासी अभियंता उप्र. जल निगम सीवरेज इकाई कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां परिजयोजना प्रबंधक महाराज ¨सह अनुपस्थित मिले। डिप्टी कलक्टर रामदत्त् राम द्वारा सुबह 11.10 बजे अधिशासी अभियंता जल निगम द्वादश शाखा कृष्णा नगर का निरीक्षण किया गया। उनको आठ कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। अधिशासी अभियंता जल निगम प्रदीप कुमार खंडेलवाल, कैशियर राजू गोला, स्थापना लिपिक रवि वाष्र्णेय, नैत्यिक लिपिक संजीव कुमार, विनोद कुमार, अर्पित दीक्षित, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजय कुमार, जसवंत ¨सह अनुपस्थित मिले। एडीएम वित्त एंव राजस्व रवींद्र कुमार ने अनुपस्थित अधिकारी और कर्मचारी का एक-एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।