विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट, संत प्रेमानंद की टीम लेगी लीगल एक्शन

By Vineet Kumar Mishra Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 10 Oct 2026 06:37 PM (IST)

शिष्य रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या के बाद संत प्रेमानंद और उनके आश्रम पर इंटरनेट मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणियां प्रसारित ...और पढ़ें

संत प्रेमानंद।

संत प्रेमानंद।

जागरण संवाददाता, मथुरा। शिष्य रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या को लेकर संत प्रेमानंद और उनके श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पर नकारात्मक टिप्पणियां की गईं। इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो प्रसारित किए गए। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर एक पोस्टर भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है, इसमें ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट का सुबूत उपलब्ध कराने को कहा गया है।

25 सितंबर को संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी ने श्रीराधा केलिकुंज आश्रम के पास स्थित गुरु कृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले अपना गुप्तांग टाइल काटने वाले ग्राइंडर से काट दिया। इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हुए। संत प्रेमानंद और उनके आश्रम पर भी नकारात्मक टिप्पणी की गईं। इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो फोटो भी प्रसारित हुए।

श्रीराधा केलिकुंज से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब आश्रम प्रबंधन ऐसे कंटेंट पर कानूनी नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। मानहानि का भी नोटिस दिया जाएगा। इसके लिए जो भी कंटेंट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया है, उसे एकत्र किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्टर भी प्रसारित हो रहा है।

इसमें कहा गया है कि संत प्रेमानंद के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले की जानकारी एकत्र की जाए। मूल पोस्ट, स्क्रीन शाट, वीडियो फोटो और संबंधित का नाम @hit.harivansh.protap पर भेजने की अपील की गई है। आश्रम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन कार्रवाई की तैयारी में है, हालांकि इसे लेकर खुलकर कोई नहीं बोल रहा है।