विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर: ठाकुरजी जगमोहन में तो विराजे पर नहीं सजा फूल बंगला, सेवायत ने जमा नहीं कराई धनराशि

Published: Mon, 30 Mar 2026 01:04 PM (IST)

रविवार से गर्मी से राहत के लिए फूल बंगला सजने शुरू हुए थे, लेकिन सोमवार को सेवायत द्वारा मंदिर कोष ...और पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर में नहीं सजा फूल बंगला।

बांकेबिहारी मंदिर में नहीं सजा फूल बंगला।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को फूल बंगला सजने शुरू हुए। लेकिन, दूसरे दिन सोमवार की सुबह मंदिर में फूलबंगला नहीं बन सका। जबकि ठाकुरजी ने मंदिर के जगमोहन में विराजकर भक्तों को दर्शन दिए और ठाकुरजी के सिंहासन के पीछे फूलों का जाल और डोला सजाया गया था। फूलबंगला न बनाने के पीछे मंदिर के कोष में प्रबंधन द्वारा तय की गई धनराशि जमा न करवाना बताया जा रहा है। 

सेवायत ने मंदिर में नहीं जमा करवाई थी फूलबंगला की धनराशि

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार से ठाकुरजी को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से फूलबंगला सजने शुरू हो गए हैं। मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने इस बार फूलबंगला सजने का शुल्क एक लाख 51 हजार रुपए जमा करने के आदेश के दिए। इसे लेकर सेवायतों में रोष व्याप्त है।

सोमवार को सुबह नहीं बना मंदिर में फूलबंगला

सोमवार को फूलबंगला मंदिर प्रांगण में न सजाए जाने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। कहा जा रहा है सेवायत ने मंदिर के कोष में फूलबंगला सजने का शुल्क जमा नहीं किया। ऐसे में मंदिर में फूलबंगला नहीं सजाया जा सका।

मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कहा मंदिर में पहले से ही सुबह फूलबंगला सजने की परंपरा नहीं रही है। लेकिन, सोमवार को फूलबंगला की तय धनराशि जमा नहीं करवाई गई थी। हालांकि ठाकुरजी के सिंहासन पर बंगला सजाया गया।

यह भी पढ़ें- वृंदावन का वो मंदिर जहां गोपियों को मिले थे श्रीकृष्ण, दर्शन मात्र से पूरी होती है हर अधूरी मुराद