Move to Jagran APP

भक्ति की मस्ती में नए साल के होंगे नए संकल्प

गोवर्धन की परिक्रमा कर श्रद्धालु मांग रहे सुख-समृद्धि

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 05:25 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 05:25 AM (IST)
भक्ति की मस्ती में नए साल के होंगे नए संकल्प
भक्ति की मस्ती में नए साल के होंगे नए संकल्प

जागरण संवाददाता, मथुरा: सर्दी का मौसम है और भक्ति की हर तरफ मस्ती छाई है। भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर निहाल हो रहे हैं। नए साल के नए संकल्प भी ले रहे हैं। कोई ठाकुर बांके बिहारीजी की चरण वंदना कर रहा है, तो कोई भक्त गोवर्धन गिरधारी की नंगे पांव परिक्रमा लगाकर साल भर सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर रहा है। बरसाना में राधारानी की चरणरज अपने मस्तक पर लगा रहे, तो यमुना किनारे चिताहरण महादेव का आंगन हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हो रहा है।

loksabha election banner

नए साल का कान्हा की नगरी का कुछ ऐसा ही परि²श्य उभरने के लिए जा रहा है। चारों दिशाओं से श्रद्धालु कान्हा की नगरी में आ रहे हैं। बीते साल का सूर्यास्त हो रहा था और नए साल के आगाज करने के लिए मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, गोकुल, बलदेव में भक्तों की संख्या बढ़ रही थी। रात होते-होते होटल, धर्मशाला, आश्रम, गेस्टहाउस लगभग भर चुके थे। डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु अकेले वृंदावन ठहरे हुए हैं। अधिकांश लोग परिवार के साथ आए हैं, युवाओं के समूह भी देर रात तक सड़कों पर घूमते नजर आए। जो दूसरे शहरों से ठाकुरजी के दर्शन कर अपने नए साल पर नए संकल्प के साथ मंजिल तक पहुंचने की कामना करने के लिए आए थे। गोवर्धन में श्रद्धालु शाम को गिरिराजजी महाराज के दर्शन कर परिक्रमा लगाने के लिए निकल चुके थे। परिक्रमा मार्ग में राधे-कृष्ण के जयघोष गूंज रहे थे। गोवर्धन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का देर रात तक आगमन जारी था। श्रीजी के धाम बरसाना में श्रद्धालु नए साल मनाने को आ रहे हैं। बरसाना में भी श्रद्धालु नया साल मनाने के लिए आए हुए हैं। गोकुल में गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिछले दो दिन से आ रहे हैं। नारायण तिवारी ने बताया, नया साल मनाने के लिए श्रद्धालु समूह में आए हुए हैं। शुक्रवार सुबह वह मंदिरों के दर्शन कर अपने नए साल सुख समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। ---सुरक्षा को खड़े हुए जवान : नए साल का पहला दिन शांति सुकून के साथ गुजरे। श्रद्धालुओं की हिफाजत करने के लिए पुलिस के जवान भी खड़े हो गए। पुराने साल का सूर्य अस्त हो रहा था और नए साल के सूर्य के स्वागत का जश्न उफान भर रहा था। उसके साथ ही पुलिस की टुकड़ियां भी अपने-अपने इलाके में गश्त के लिए निकल पड़ीं। चेकिग अभियान छेड़ दिया गया। कड़ाके की ठंड में पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंज रहे थे। होटल, माल, आश्रम और मंदिरों के आसपास पुलिस की पैनी निगाहें बनी रही। मदिरा की दुकानों के आसपास भी पुलिस सक्रिय रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.